{"_id":"5e91e1ca8ebc3e72f126cca8","slug":"corona-lakhimpur-news-bly402388370","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: पांच बाइक का चालान, हरियाणा से आई एक कार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: पांच बाइक का चालान, हरियाणा से आई एक कार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र के साथ शनिवार को सड़कों पर पैदल घूमी। बेवजह सड़कों पर मिले लोगों पर सख्ती की। दुकानदारों को भी सामाजिक दूरी बनाने व लोगों को बेवजह घरों से बाहर न आने की अपील की। पांच बाइकों का चालान किया। वहीं हरियाणा से आई एक कार को पास न होने पर सीज कर दिया।
संकटा देवी मार्ग, सुबह : 12.30 बजे
रानीगंज, सरार्फ मार्केट, खपरैला बाजार होकर संकटादेवी रोड पर पैदल मार्च किया। बेवजह घूमते मिले लोगों की बाइकों का चालान भी किया।
अस्पताल रोड, दोपहर 01.05 बजे
सड़कों पर कई लोग स्कूटी व बाइक से मस्ती करते दिखे। कागज आदि न होने पर पुलिस ने एक स्कूटी को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया।
शहपुरा कोठी चौराहा, दोपहर 1.20 बजे
शहपुरा कोठी चौराहा पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ था। इक्का-दुक्का लोग ही आते-जाते दिख रहे थे।
गुरुगोविंद सिंह चौक, दोपहर 2.05 बजे
शहर का प्रमुख चौक है। अस्पताल और रोडवेज बस अड्डे की ओर इक्का-दुक्का लोग बाइक व पैदल आते-जाते दिखे। चौक भी सन्नाटे में रहा।
लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। मास्क लगाना अनिवार्य है। यदि कोई बिना मास्क या मुंह कपड़ा बांधे नहीं मिला तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विजय आनंद, सीओ सिटी