फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन: सड़क पर टहल रहे लोगों पर पुलिस ने की सख्ती

Sat, 28 Mar 2020 07:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर पूरा देश लॉकडाउन है। पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद भी कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। वहीं कुछ व्यापारी भी कमाई के लालच में नियम के विरुद्ध दुकान कर बिक्री करने में जुटे हैं। शनिवार को सड़कों पर बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस महकमा सख्त हो गया। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस सड़कों पर निकली। बेवजह धूम रहे लोगों को जमकर फटकार लगाई। कुछ स्थानों पर लगी भीड़ को डंडा फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया।
विज्ञापन

सरकार और प्रशासन सभी को घरों में रहने और सामाजिक दूरी बनाकर रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने सब्जी, दूध व किराना, मेडिकल स्टोर्स को खोलने की छूट दी है, लेकिन कुछ दुकानदार इस छूट की आड़ में अपनी अन्य दुकानें भी खोल रहे हैं। शनिवार की सुबह 11 बजे सड़कों पर काफी चहल पहल बढ़ गई। यह देख पुलिस सकते में आ गई। सीओ सिटी विजय आनंद ने प्रभारी निरीक्षक सदर अजयप्रकाश मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अपराध पान सिंह, एसएसआई एसपी पांडेय के साथ सड़कों पर पैदल मार्च किया। पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग कर रही चार बाइकों को सीज किया। एक से अधिक सवारों को भी डंडा फटकार कर घर पर रहने को कहा। थरवनरगंज व नई बस्ती में सड़कों पर हुजूम लगाकर खड़े लोगों को डंडा फटकार कर खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती के बाद लोगों में खौफ दिखा। कुछ ही देर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

बाहर से शटर बंद अंदर ग्राहकों को दे रहे थे सामान
सदर कोतवाली के पीछे स्थित दो दुकानदारों ने शटर तो अपने बंद रखे थे, लेकिन दुकान के अंदर कई ग्राहकों को बैठाकर सामान दे रहे थे। भनक मिलते ही सीओ सिटी विजय आनंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब शटर उठाया तो दुकान का नजारा देख भड़क उठे। दुकान में सात-आठ लोग पास-पास बैठे सामान निकलवा रहे थे। सीओ ने दुकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दोबारा पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाउडस्पीकर से घरों में रहने की अपील
शनिवर को पुलिस जब सड़कों पर पैदल घूमी तो लाइडस्पीकर से एनाउंस भी किया। प्रभारी निरीक्षक अपराध पान सिंह सभी से बेवजह घरों से बाहर न निकलने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते रहे। साथ ही दुकानदारों को घेरे में ही ग्राहकों को सामान देने की हिदायत दी। साथ ही अधिक दरों पर सामान बिक्री न करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed