फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

कोरोना वैक्सीन: हो गई तैयारी, पांच को होगा मॉकड्रिल

Sat, 02 Jan 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
लखीमपुर महिला अस्पताल में कोरोना वैक्सीन के रख रखाव की जानकारी लेते एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विश्वभर के लिए महामारी बन चुके कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले भर में तैयारियां चल रही हैं, वैक्सीन जल्द आने की उम्मीद है ऐसे में उसके रखरखाव को लेकर जिला एवं महिला अस्पताल के अलावा सीएचसी पर तैयारी पूरी कर ली गई है। टीकाकरण शुरू होने से पहले पांच जनवरी को इसका मॉकड्रिल होगा। ऐसे में शुक्रवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने जिला एवं महिला अस्पताल का निरीक्षण कर वैक्सीन के रख रखाव और टीकाकरण स्थल को देखा। यहां बता दें वैक्सीन आने के बाद पहले चरण में 12438 लोगों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए आ रही वैक्सीन को लगाने की तैयारियां जोरों पर हैं, फिलहाल वैक्सीन आने में अभी वक्त है। मगर, इसके रखरखाव और टीकाकरण स्थल तैयार कर लिए गए हैं। जिले पर वैक्सीन रखने की व्यवस्था एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर की गई है जबकि ब्लॉकों पर यह सीएचसी में रखी जाएगी। टीकाकरण के लिए 0.5 एमएल की 9.70 लाख सिरिंज भी आ गई हैं। वैक्सीन रखने के लिए आईएलआर (आइस लाइन रेफ्रिजरेटर) एवं डीप फ्रीजर भी हैं। पांच जनवरी को होने वाले मॉकड्रिल को लेकर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने शुक्रवार को जिला एवं महिला अस्पताल पहुंचकर टीकाकरण स्थल एवं रखरखाव को लेकर किए गए इंतजाम का सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. नसरीन और जिला अस्पताल डॉ. आरसी अग्रवाल से जानकारी की। महिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए डॉ. अभिषेक साहू को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

.
30 मिनट तक निगरानी में रहेंगे टीका लगवाने वाले
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए जिन स्थलों का चयन किया गया है वहां पर तीन कमरों की व्यवस्था रहेगी। पहले कमरे में टीका लगवाने वाले का सत्यापन होगा, दूसरे कमरे में टीका लगेगा और तीसरे कमरे में डॉक्टर की निगरानी में टीका लगवाने वालों को आधा घंटे तक रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
ये होगा मॉकड्रिल में
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर जो तैयारियां की गई हैं। उसकी परख के लिए पांच जनवरी को मॉकड्रिल होगा। इसमें टीका लगवाने के लिए आए व्यक्ति की पहचान, एएनएम के टीका लगाने और उसके बाद उसकी निगरानी आदि को लेकर की गई तैयारियों में यदि किसी प्रकार की कोई कमी रह गई है तो उसका पता लगाया जाएगा।

.
टीकाकरण के लिए एक दिन पहले आएगा मेसेज
जिनका टीकाकरण होना है उनका ब्योरा और मोबाइल नंबर कोविन पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। टीकाकरण से एक दिन पहले संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर मेसेज आएगा, जिसमें टीकाकरण स्थल और समय लिखा होगा। टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड व मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना होगा, क्योंकि मोबाइल पर ओटीपी आएगी, जिसे पोर्टल पर दर्ज कर ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
.
वैक्सीन रखने के लिए डीप फ्रीजर-60
आईएलआर-56
प्रथम चरण में जिनका टीकाकरण होगा-12438
.
जिले में कुल कोरोना से संक्रमित हुए लोग-7473
इलाज के बाद ठीक होने वाले संक्रमित-7264
जिले में मौजूद कोरोना संक्रमित-121
कोरोना से मौत-88
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed