{"_id":"5fba965a8ebc3e9bd0126c94","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly4277130165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी: 14 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी: 14 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
Corona in Khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला इकाई से दहाई में पहुंच गया है। रविवार को 14 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 406 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें चार पॉजिटिव एवं 402 निगेटिव हैं। वहीं पांच अन्य लैब एवं पांच एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील मितौली के बेहजम में एक, भरेटा में एक, तहसील पलिया के त्रिकोलिया में एक, माहीगिरान में एक, किसान द्वितीय में एक, तहसील निघासन के सलीमाबाद में एक, तहसील सदर के महाराजनगर में एक, संकटा देवी में एक, गंगोत्रीनगर में एक, रामनगर में एक, नकहा पिपरी में एक, दाउदपुर महेवा में एक, शाहपुरा कोठी में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित को अभी ट्रैक किया जा रहा हैं। संवाद
-
दिल्ली को लेकर रहें अलर्ट..मास्क लगाएं और करें गाइड लाइन का पालन
लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले कुछ दिन से संक्रमितों की संख्या में भले ही कमी आई है, लेकिन खतरा अब भी बरकरार है। घर से निकलते समय मुंह पर मास्क होना जरूरी है। मास्क लगाने में हुई चूक परिवार के लिए मुसीबत बन सकती है। इसलिए जरूरी है कि बिना काम के घर से बाहर न निकलें। यदि आवश्यक है तो मास्क लगाएं और बाहर मिलने वालों से सामाजिक दूरी बनाए रखें।
कोरोना के घटते मामलों के बीच लोग भी जमकर लापरवाही करने लगे हैं। न तो मास्क लगाकर घर से निकलते हैं और न बाजार में सामाजिक दूरी का पालन करते हैं। जबकि यह लापरवाही मुसीबत में डालने वाली है। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बावजूद लोग घर से निकलकर बाजार में घूम रहे हैं वह भी बिना मास्क लगाए। दिल्ली के हालात को देखकर इस तरह की ढिलाई बरतना खुद के साथ अपनों की सेहत से खिलवाड़ करना है। दिल्ली की स्थिति अलर्ट रहने का संकेत है। इसलिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने में ही सभी की भलाई की है।
विज्ञापन
.....
मुंह व नाक को अच्छी तरह ढककर रखें। ऐसा करके बैक्टीरिया और वायरस से होने वाली बीमारियां जैसे कोरोना, टीबी, निमोनिया, अस्थमा, एलर्जी के साथ साथ वायु प्रदूषण से होने वाली दिक्कतों से बचा जा सकता है। इसलिए घर से बिना मास्क लगाए कदापि न निकलें।
-विजय प्रकाश वर्मा, आयुर्वेद चिकित्सक जिला अस्पताल