फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona effect on human being

कोरोना ने खिलाड़ियों को मैदान से किया दूर

Fri, 25 Sep 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona effect on human being
corona effect on human being
गोला गोकर्णनाथ। कोरोना कॉविड 19 केे संक्रमण काल का ऐसा कोई व्यक्ति या क्षेत्र नहीं जिस पर प्रभाव न पड़ा हो। कोरोना ने खिलाड़ियों को भी मैदान से दूर कर दिया है। जो घरों में ही छत या लॉन में कसरत कर स्वयं को फिट रखते हैं। खेल प्रतिभा में कहीं कमी न आ जाए इसलिए खिलाड़ी ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग कर अपने कोच, अनुभवी खिलाड़ी से टिप्स भी लेते हैं। साथ ही यू ट्यूब पर खेल प्रतियोगिताओं को देखकर अपने आप को अपडेट रखने की कोशिश में लगे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा, अच्छी नौकरी के साथ युवाओं की प्रतिभा दिखाने का खेल एक सशक्त माध्यम है। कोरोना संक्रमण से पूर्व नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज स्थित स्टेडियम, कृषक समाज इंटर कॉलेज, सीजीएनपीजी कॉलेज का मैदान सुबह और शाम अलग-अलग खेलों की टीमों के साथ गुलजार रहते थे, आज वही मैदान सूने पड़े हैं। संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन के अनुसार सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं पर रोक है, जिससे खिलाड़ियों में मायूसी है। साथ ही इस इंतजार में है कि कब कोरोना महामारी से निजात मिले और मैदान फिर पहले जैसे गुलजार हो जाएं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण साथियों के साथ खेल नहीं सकते। फिर भी कभी-कभार आसपास के खाली पड़ी जगहों पर बॉलीवाल की अकेले या दो एक दोस्तों के साथ प्रैक्टिस कर लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलामत अली वॉलीबाल प्लेयर गोला।
बिना टीम खेल कैसा। कोरोना का डर सबको है। क्रिकेट खेले बिना सब कुछ सूना-सूना लगता है। घर पर व्यायाम कर खुद को फिट रखने की कोशिश करता हूं। अब कैसे भी कोरोना से छुटकारा मिले।
शुभम कुमार, क्रिकेट खिलाड़ी अर्जुन नगर कॉलोनी गोला।
हॉकी बड़ा ही रोमांचक खेल है। जीवन में रफ्तार नहीं तो कुछ नहीं। हॉकी जैसे खेल की बिना मैदान ऑनलाइन या यूट्यूब पर प्रैक्टिस तो हो नहीं सकती इसलिए सुबह दौड़ लगाकर खुद को फिट रखती हूं।
निधि सिंह, हॉकी खिलाड़ी जहानपुर।
मेरा पसंदीदा खेल फुटबॉल है। प्रदेश स्तर तक खेला हूं फुटबॉल जैसे जीवन का हिस्सा बन गया है। लेकिन कोरोना ने जैसे जिंदगी से ही दूर कर दिया हो। घर पर कसरत तो हो सकती है लेकिन बिना मैदान खेल के प्रैक्टिस नहीं।

कमाल अहमद, फुटबॉल खिलाड़ी हफीजपुर।
लॉकडाउन के दौरान प्रैक्टिस में बदलाव आया है सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखना पड़ता है एकेडमी जा नहीं सकते इसलिए कोच शहवाजअली की मदद से ऑनलाइन ताइकांडो पुम्से चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। ऑनलाइन वीडियो कॉलिंग के जरिए कोच से टिप्स ले लेती हूं और घर पर प्रैक्टिस करती हूं।
निती शर्मा, ताइक्वांडो खिलाड़ी गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed