{"_id":"5e6100f98ebc3ec54f0be96f","slug":"corona-effect-lakhimpur-news-bly398462251","type":"story","status":"publish","title_hn":"न गले मिलें न हाथ मिलाएं होली पर अबकी बार.. बस दूर से करें नमस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न गले मिलें न हाथ मिलाएं होली पर अबकी बार.. बस दूर से करें नमस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना ने इस बार होली का मजा किरकिरा कर दिया है। संक्रमण फैलने की आशंका से होली मिलन समारोह भी प्रभावित हो सकता है। डॉक्टरों ने कोरोना से सावधानी से बचाव का तरीका बताया है। उनका कहना है कि गले लगने व हाथ मिलाने से बचा जाए। दूर से ही नमस्कार कर अभिवादन करना होगा। कोरोना पीड़ित को स्वयं लोगों से अलग कर रखना चाहिए।
होली पर्व भाईचारे व सौहार्द का प्रतीक माना जाता है। लोग एक दूसरे के रंग लगाकर गले मिलते हैं। दोपहर बाद एक-दूसरे के घरों में जाकर मुंह मीठा करते और एक दूसरे को गले मिलकर बधाई देते हैं। इसके अलावा बड़े पैमाने पर सामूहिक होली मिलन समारोह होते हैं, जिनमें काफी संख्या में लोग जुटते हैं। एक-दूसरे को गले मिलकर आनंद उठाते हैं, लेकिन शायद इस बार सदियों से चली आ रही इस परंपरा को कोरोना वायरस का ग्रहण लग जाएगा। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब तक वैक्सीन नहीं बनी है। जागरूकता और सावधानी ही फिलहाल इस महामारी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है। होली पर जागरूकता से लिहाज से इस बार गले मिलने और हाथ मिलाने की परपंरा का बदलाव जरूरी है। इसकी वजह यह है कि कोरोना वायरल एक-दूसरे को छूने मात्र से ही तेजी से फैलता है। प्रभावित मरीजों के नजदीक आने, उनके खांसने मात्र से वायरस आपको छू सकता है।
यह हैं प्रारंभिक लक्षण
गला सूखने से खांसी, श्वांस लेने में दिक्कत, बुखार। कोरोना के लक्षण सामान्य सर्दी जुकाम जैसे ही होते हैं। इसलिए इसका टेस्ट कराना जरूरी है। ताकि पुष्टि हो सके कि संक्रमण कोरोना वायरस का ही है या सामान्य कोल्ड इंफ्केशन।
विज्ञापन
ऐसे रह सकते हैं सुरक्षित
लगातार हाथ धोते रहें। गले मिलने व हाथ मिलाने से बचें। भीड़भाड़ वाले इलाकों व जगह पर जाने से बचें। मास्क का इस्तेमाल करें। छींकते व खांसते समय चेहरे को ढंककर रखें। वायरस पीड़ित को स्वयं को अलग कर रखना चाहिए।
कोरोना वायरस को लेकर पुलिस भी बरत रही सावधानी
लखीमपुर खीरी में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य महकमे की जारी की गई एडवाइजरी के बाद पुलिस महकमा भी हरकत में आ गया है। एसपी पूनम ने पुलिसकर्मियों को एडवाइजरी के मुताबिक एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि जिले की 12 किलोमीटर की नेपाल से सटी सीमा खुली है। बॉर्डर पर चार थाने हैं। सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक मास्क लगाने सहित सभी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
किसी वायरस से बचने से गिलोय क्वाथ पीना जरूरी
एमडी (इंट्रीगेटड मेडिसन) डॉ. अरुण तिवारी बताते हैं कि कोई भी संक्रमण शरीर पर तभी हावी होता है जब शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। गिलोय का क्लोथ पीने से किसी भी प्रकार के वायरस से बचा जा सकता है। गिलोय के टुकड़ों को एक कप पानी में उबाल लें। एक चौथाई बचे तब उसे पी लें। बुखार व जुकाम की स्थिति में त्रिभुवन कीर्ति रस, सुदर्शन वटी और संजीवनी वटी की एक-एक गोली का दिन में तीन बार गर्म पानी के साथ सेवन करें।
पेश इमामन ने कहा-एहतियात बरतें
जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद इशहाक ने सभी से एहतियात बरतने व साफ-सफाई रखने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि सभी लोग खान-पान में एहतियात बरतें। एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं। दूर से नमस्कार करें। किसी प्रकार की स्वास्थ्य को दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
मास्क की बढ़ी बिक्री, पर्याप्त संख्या में बाजार में है मास्क
कोरोना वायरस को लेकर जिले में मास्क की बिक्री बढ़ गई है। मेडिकल व्यवसायी अतिन महेंद्रा ने बताया कि पहले एक दिन में पांच से आठ मास्क ही बमुश्किल बिकते थे, लेकिन अब इसकी बिक्री कई गुना अधिक बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि दिन भर में अब कम से कम सौ मास्को की बिक्री हो जाती है। बाजार में चार प्रकार के मास्क हैं, जिनकी कीमत 30 से लेकर 50 रुपये तक है।