फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death and new positive cases

दो संक्रमितों की मौत, 141 नए कोरोना पॉजिटिव

Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण के मामले कभी किसी ही दिन कम होते हों, लेकिन अगले ही दिन ग्राफ तेजी से बढ़ जाता है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ और 141 नए कोरोना संक्रमित मिल गए। वहीं दो संक्रमितों की मौत हो गई है। शहर के हाथीपुर उत्तरी निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की होम आइसोलेशन में मौत हुई, जबकि सिकंद्राबाद निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। शहर में तो संक्रमण तेजी से फैल ही रहा था, लेकिन अब गांवों में भी संक्रमितों के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं अनलॉक-5 में सबकुछ पहले की तरह भीड़भाड़ के साथ धूमधड़ाके प्लान भी तैयार होने लगे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार थमना तो मुश्किल होगा, बल्कि संक्रमितों की संख्या दोगुनी गति में पहुंच सकती है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 637 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 99 पॉजिटिव एवं 538 नेगेटिव हैं। इसके साथ ही अन्य लैब से 10 एवं 32 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला राजगढ़ में तीन, मोहम्मदाबाद ओयल में एक, अशोगापुर में एक, देवकली में एक, गंगोत्रीनगर में एक, पिपरागूम में दो, काशीनगर में दो, शिव कॉलोनी में दो, द्वारिकापुरी में एक, हाथीपुर कोठार में तीन, रामनगर में दो, नई बस्ती में एक, प्यारेपुर में एक, महमदपुर में एक, सरवासा में एक, उदयपुर महेवा में एक, जिला अस्पताल में एक, लालपुर बैरियर में एक, श्रीराम कॉलोनी में एक, सिविल लाइंस में एक, बहादुरनगर में एक, शिवपुरी में एक, कालाआम में एक, आवास विकास कॉलोनी में चार, जिला महिला चिकित्सालय में एक, छाउछ में एक, सलेमपुर में एक, धसरापुर में एक, सीएमओ आफिस में एक, महाराजनगर में एक, नारायण विहार कॉलोनी उदयपुर में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील मोहम्मदी के रामपुर मिश्र में एक, धर्मपुर में एक, हरनाघाट में एक, बाजार गंज में एक, बगरेठी में एक, खजुवा में एक, पूर्वी लखपेड़ा में एक, तहसील मितौली के पिपरी कला में एक, अकबरपुर में एक, पकरिया में एक, पिपरी अजीज में एक, निमचेनी में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के बीएचएल चीनी मिल में एक, तहसील धौरहरा के मिश्रगांव में छह, ईसानगर में एक, अभयपुर में नौ, ढखेरवा पुलिस चौकी में दो, कुशाहा में छह, तहसील निघासन के सिंगाही में सात, दुलही में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के सीएचसी बिजुआ में दो, खैगापुर में 15, मुन्नू गंज में एक, मुड़िया बासी में सात, जंगली नाथ में दो, तीरथ में एक, हाफिजपुर में एक, पश्चिमी दीक्षिताना में एक, भारत भूषण कॉलोनी में एक संक्रमित मिला है। वहीं 22 संक्रमित मरीज अभी ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब तक मिले कुल केस 5607
रिकवरी 4631
एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस 921
मृत्यु 55
सैंपल विवरण
दैनिक 2389
क्रमिक 116885
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed