फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death and new positive cases

दो संक्रमितों की हुई मौत, 90 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ रहा है। शनिवार को भी 90 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दो संक्रमितों की मौत भी हुई है। मोहम्मदी निवासी 70 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान शाहजहांपुर में और पलिया के बंशीनगर निवासी एक संक्रमित व्यक्ति ने कोविड चिकित्सालय नकहा में दम तोड़ा।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 24 घंटे में लैब से कुल 417 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 48 पॉजिटिव एवं 369 निगेटिव हैं। इसके साथ अन्य लैब से छह एवं 36 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला गोकुलपुरी में एक, शिव कॉलोनी में पांच, देवीपुरवा में एक, सिकटिया में एक, नई बस्ती में एक, ढुसरू में एक, रामनगर में तीन, गोविंदनगर में एक, नौरंगाबाद में एक, काशीनगर में तीन, अंदापुर में एक, शमशेरनगर में दो, श्यामनगर कॉलोनी में एक, पटेलनगर में एक, महेवागंज में एक, हाथीपुर उत्तरी में दो, सीएमओ ऑफिस में एक, पुलिस लाइंस में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के बूढ़ा पिपरी में एक, कमालपुर गंगापुर में एक, उचौलिया में एक, अजबापुर चीनी मिल में दो, सिसौरा नासिर में एक, तहसील धौरहरा के आचार्य टोला में एक, तहसील के पीछे एक, गुलरीपुरवा में एक, जवाहर नगर में दो, कुसहा में दो, नारीबेहड़ में एक, ईसानगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकर्णनाथ के भानपुरी में एक, चौखड़ा में एक, सीएससी बिजुआ में एक, अर्जुनपुर में एक, तीर्थ में एक, नीची भूड़ में एक, सिकंदराबाद में एक, गुलरिया चीनी मिल में नौ संक्रमित मिले हैं। तहसील मितौली के रौतापुर में तीन, भूपतिपुर में एक, बम्हनाबाद में एक, तहसील पलिया के छोटी पलिया में एक, त्रिलोकपुर में एक, फायर सर्विस स्टेशन में एक, बेहननपुरवा में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के लोधपुरवा में तीन, निघासन में तीन, थाना निघासन में एक संक्रमित मिला है। वहीं 24 संक्रमित मरीज अभी ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-----------------
अब तक मिले कुल पॉजिटिव केस 5469
रिकवरी (उपचार से ठीक) 4503
एक्टिव पॉजिटिव केस 913
अब तक मृत्यु 53
0000000000000
सैंपल विवरण
दैनिक 2183
क्रमिक 114496
================================
पलिया में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव
पलियाकलां। पलिया में शनिवार को मझगईं के त्रिलोकपुर गांव में एक, बेहननपुरवा में एक, छोटी पलिया में एक, शहर की मेला रोड में एक तथा एक पॉजिटिव फायर ब्रिगेड का सिपाही निकला है। सभी के संपर्क में आने वालों को स्वास्थ्य विभाग चिह्नित कर रहा है। जिसके बाद उनकी भी जांच कराई जाएगी। लगातार मिल रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के बाद भी बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed