फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona death and new positive cases

दो की मौत, 75 नए कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
corona death and new positive cases
corona death and new positive cases
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ निरंतर तेजी पकड़े है, तो वहीं मौतों के मामले में भी बढ़ रहे हैं। गुरुवार को भी 75 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और उनकी पत्नी भी संक्रमित पाई गई हैं, जिससे विकास भवन के अधिकारियों में खलबली मची है। वहीं शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी 60 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान कोविड केयर सेंटर जगसड़ में मौत हुई है, जबकि गोला निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 174 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 16 पॉजिटिव एवं 158 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 13 अन्य लैब, एक ट्रूनाट एवं 45 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के मोहल्ला रामनगर में एक, गंगोत्रीनगर में एक, बहादुरनगर में एक, काशीनगर में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, सिविल लाइन में एक, गढ़ी मिदनिया में एक, काशीराम कॉलोनी गढ़ी रोड में एक, स्वरूपनगर में एक, सैधरी में एक, अर्जुनपुरवा में दो, कपूरथला में दो, रेलवे कॉलोनी में एक, रमुआपुर में एक, काशीनगर में दो, राधापुरवा महेवागंज में एक, सलेमपुर में एक, पंडितपुरवा में एक, संतोषनगर में दो, सीएमओ आफिस में एक, जिला कारागार में चार, अरविंदनगर कॉलोनी में एक, मझरा फार्म में तीन, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, गंगोत्रीनगर में दो, आनंद नगर कॉलोनी में एक, राजापुर में दो, रामनगर कॉलोनी में एक, संकटा देवी में दो, पुलिस लाइन में एक, ऑफीसर्स कॉलोनी में चार, सिविल कोर्ट में एक, चिमनी में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, भटनागर कॉलोनी में एक, नई बस्ती में एक, अयोध्यापुरी में एक, कक्कड़ तिराहा में एक, कालाआम में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील गोला गोकरण नाथ के गुलरिया में एक, बिजुआ में एक, वार्ड नंबर छह गोला में एक, काशीराम कॉलोनी गोला में एक, अर्जुन नगर कॉलोनी में एक, वीरेंद्र नगर कॉलोनी में एक, सर्वोदय नगर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के मोहल्ला किसान में एक, अहिरान में एक, चंदन चौकी में एक, तहसील निघासन के वार्ड नंबर एक सिंगाही में एक, रकेहटी में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के खमरिया में एक, ईसानगर में दो संक्रमित मिले हैं। शेष चार संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। अब तक कुल 2945 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 2313 पॉजिटिव स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में 595 एक्टिव पॉजिटिव केस है। वहीं अब तक 37 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में शामिल युवक-युवती मिले कोरोना संक्रमित लखीमपुर खीरी। शहर में मंगलवार देर शाम पकड़े गए सेक्स रैकेट में शामिल एक युवती और युवक की रिपोर्ट कोराना पॉजिटिव आई है। पुलिस ने दोनों को जगसड़ स्थित कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी एसएन तिवारी ने बताया कि पुलिस दोनों संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां में पहला कोरोना संक्रमित मिला
बेलरायां। कस्बे में गुरुवार को पहला कोरोना पॉजिटिव एक व्यापारी मिला है। व्यापारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन पहुंचकर स्वयं अपनी जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में डेरा डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने व्यापारी को कोविड केयर सेंटर नकहा ले जाने की बात कही है। निघासन सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने इस बात की पुष्टि की है।
कोरोना संक्रमण के चलते सिविल कोर्ट बंद, सोमवार को खुलेगी
लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट में कराए गए कोविड 19 परीक्षण में चार न्यायिक अधिकारियों को पॉजिटिव पाने के बाद सिविल कोर्ट की खुली सुनवाई बंद कर दी गई थी। इसी के चलते गुरुवार को कचहरी के मुख्य गेट पर तालाबंदी रही किसी भी व्यक्ति को सिविल कोर्ट परिसर में प्रवेश नही दिया गया।

कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए बनी समिति के अध्यक्ष एडीजे शाम कुमार ने बताया जिला न्यायालय में तैनात रहे कई न्यायिक अफसरों में कोरोना पॉजिटिव होने के लक्षण पाए गए है जिसके बाद जिला जज शिवशंकर प्रसाद के आदेश पर सिविल कोर्ट की खुली सुनवाई पर रोक लगाई गई है। शुक्रवार को भी अदालतें नहीं खुलेंगी बहुत जरूरी मामले वीडियो कांफ्रेंसिंग केे जरिए सुने जाएंगे, बंदियों की रिमांड कार्य भी अवकाश कालीन दिवस के अनुसार किया जाएगा। इधर कलक्ट्रेट परिसर में बैठने वाले वकील तो कचहरी आए लेकिन सिविल कोर्ट परिसर बंद होने की वजह से सिविल कोर्ट परिसर से जुडे़ अधिवक्ताओं को प्रवेश नहीं मिल सका। कचहरी के मुख्य गेट पर ताला लटकने की वजह से वादकारी मोबाइल से ही अपने केसेज की अगली तारीखें पता करते दिखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed