फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona changed the rules of marriage

कोरोना ने बदले शादी ब्याह के नियम कायदे

Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Corona changed the rules of marriage
Corona changed the rules of marriage
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-5 में शासन ने शादी समारोह की अनुमति तो दी है, लेकिन 200 लोगों की संख्या के साथ। शासन की अनुमति के बाद लोग वैवाहिक समारोह की तैयारियों में लग गए हैं। हालांकि जिन घरों में मांगलिक कार्यक्रम होने हैं उनमें कोरोना का डर अब भी बरकार है। इसलिए बरात घर से लेकर होटल की बुकिंग को लेकर पूरी एहतियात बरती जा रही है। समारोह स्थल पर 200 लोगों के बीच सामाजिक दूरी कायम रह पाएगी कि नहीं, सैनिटाइजर आदि के इंतजाम हैं कि नहीं। इनकी पड़ताल करने के बाद ही बुकिंग पक्की की जा रही है।
विज्ञापन

सहालग शुरू होने में भले ही अभी एक माह से ज्यादा का समय हो। मगर, जिन घरों में शादी समारोह या फिर अन्य मांगलिक कार्यक्रम होने हैं। उनके यहां पर नियम और कायदे बनने लगे हैं। विवाह में किसे बुलाया जाय, कौन सा मैरिज लॉन या फिर होटल बुक किया जाए। इस पर मंथन शुरू हो गया है। उधर, कोरोना को लेकर बरात घर और होटल मालिक भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। इस मामले में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहता। दोनों ओर से बरती जा रही एहतियात से इस बार विवाह आदि में होने वाली दावतें कुछ अलग ही अंदाज में होंगी। इधर, जिन घरों में वैवाहिक समारोह का आयोजन है वह एवं इसमें शामिल होने वालों ने भी नियम बनाए हैं। ताकि खुशियों के बीच कहीं मुसीबत न गले लग जाए।
विज्ञापन

.....
कोरोना के डर से एहतियात के साथ होंगे शामिल
लॉकडाउन के दौरान हुए वैवाहिक समारोहों में शामिल कुछ लोगों के संक्रमित होने की खबर से लोग भीड़ भाड़ वाले आयोजन में जाने से कतरा रहे हैं। मगर, पूरी गंभीरता के साथ। जिन घरों में शादी विवाह की तैयारी हो रही है या फिर किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होने का मन बनाया जा रहा है। वह सभी बेहद सावधानी बरतने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
सुरक्षा किट के साथ नजर आएंगे वेटर
कोरोना काल में वैवाहिक समारोह की दावतों में वेटर भी सुरक्षा किट में नजर आएंगे। बरात घर एवं होटल मालिकों ने इसके लिए अलग से गाइड लाइन बनाई है। मेहमानों को खाने परोसने के लिए वेटर को ग्लब्स, मास्क, कैप उपलब्ध कराए जाएंगे। यही नहीं बरात घर मालिक बुकिंग के लिए आने वालों को समारोह के दौरान कोरोना गाइड लाइन का पालन करने का सहमति पत्र भरवा रहे हैं।
........
लोगों की पसंद बना खुला मैदान
संक्रमण के दौर में वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर लोगों की पहली पसंद खुले मैदान वाले लॉन बन रहे हैं। लोगों का मानना है कि मैैदान खुला होने से लोगों के बीच सामाजिक दूरी कायम रख पाना मुमकिन होगा। हालांकि होटल से लेकर बरात घर तक के मालिकों का कहना है कि फिलहाल तो सरकार ने ही संख्या सीमित कर रखी है। मगर, फिर भी हम लोग बुकिंग के दौरान मेहमानों की संख्या मालूम कर लेते हैं और बता भी देते हैं कि सामाजिक दूरी को लेकर मौके पर उतनी ही कुर्सियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
.........
कोरोना काल को देखते हुए तमाम बुकिंग कैंसिल हो रही हैं। तो वहीं कुछ लोग गर्मियों में समारोह करने की बात कहकर तारीख आगे ले रहे हैं। अनुमति मैरिज लॉन की क्षमता के अनुसार निर्धारित होती तो ज्यादा बेहतर रहता।

-मंजीत सिंह, अमर मिलन गेस्ट हाउस
विवाह समारोह में दो सौ लोगों की लिमिट रखे जाने से टेंट और कैटर्स व्यवसाय को लाभ नहीं मिलने वाला। कोरोना के कारण खर्च बढ़ा है। इसलिए संख्या यदि 500 या फिर मैरिज लॉन की जगह के अनुसार निर्धारित होती तो बेहतर होता।
-कीर्ति वर्मा, कैटरर एवं टेंट व्यवसाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed