फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona carfew

व्यापारियों ने कहा-10 से 15 दिन का हो लॉकडाउन

Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
corona carfew
लखीमपुर खीरी। कोरोना की बढ़ती रफ्तार रोकने के लिए योगी सरकार ने शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए थे। हालांकि पिछले सप्ताह कर्फ्यू दो दिन और उससे पहले एक दिन का था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए व्यापारियों ने इसका स्वागत किया है। वहीं व्यापारी चेन तोड़ने के लिए दस से 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की भी बात कह रहे हैं। इस दौरान 50 प्रतिशत यात्री क्षमता के साथ रोडवेज बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ती गति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ाकर तीन दिन कर दी है। सूबे में अब कर्फ्यू शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। बेवजह घूमने वालों पर सख्ती होगी। हालांकि पिछले सप्ताह शुक्रवार रात से सोमवार सुबह और उससे पहले एक दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया था। मगर, इधर कोरोना की बढ़ती रफ्तार देखते हुए अब तीन दिन कर्फ्यू रहेगा। सरकार के इस निर्णय से व्यापारी सहमति हैं। इनका कहना है कि कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का निर्णय सही है। मौजूदा हालात को देखते हुए दस से लेकर 15 दिन का लॉकडाउन लगाना चाहिए। तीन दिन के इस कर्फ्यू में रोडवजे बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

.
कोरोना ने तबाही मचाकर रख दी है। इस पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को एक दो दिन का नहीं बल्कि लंबा कर्फ्यू लगाना चाहिए, क्योंकि यदि बाजार खुलता रहेगा तो घर से बाहर निकलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेंद्र कुमार रानीगंज बाजार
.........
स्थितियां बेहद गंभीर हैं। कोरोना संक्रमण अपनी रफ्तार है। इससे बचने के लिए लोगों को सजग हो जाना चाहिए। सरकार ने तीन की बंदी का जो निर्णय लिया है वह जनता की भलाई के लिए हैं। हम व्यापारीगण सरकार के साथ हैं।
-रिंकू रस्तोगी सराफा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed