{"_id":"5e8b652b8ebc3e76a820fda8","slug":"corona-alert-lakhimpur-news-bly401905071","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव को लेकर बेहजम सीएचसी की बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव को लेकर बेहजम सीएचसी की बढ़ी सुरक्षा
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। कोरोना संक्रमित तीन लोगों के सीएचसी बेहजम में भर्ती होने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। नीमगांव थाना प्रभारी ने बताया यहां एहतियातन सुरक्षा बढ़ा दी है।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि धौरहरा क्षेत्र की मस्जिदों से पकड़े गए तीन जमातियों के कोरोना संक्रमित मिलने वालों के बाद उनका बेहजम सीएचसी में इलाज किया जा रहा है। इसलिए सीएचसी की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। आठ- आठ घंटे के लिए दो पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। इसी के साथ बेहजम चौकी प्रभारी को रात में विशेष नजर रखने को कहा गया है। सुरक्षा के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
तीन क्वारंटीन केंद्रों पर तैनात होगी पुलिस
लखीमपुर खीरी। धौरहरा, बेहजम और नकहा में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र और आइसोलेशन सेंटरों पर अब पुलिस का पहरा होगा। एसपी पूनम ने तीन शिफ्टों में एक दरोगा और दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
एसपी पूनम ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा, सीचएसी बेहजम और नकहा में केंद्र बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर एक एसआई और दो सिपाही तैनात रहेंगे। इनकी आठ-आठ घंटे की रोस्टर के मुताबिक ड्यूटी लगेगी, जिससे क्वारंटीन किए गए लोग सेंटर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। ड्यूटी स्थल पर एक चेकिंग रजिस्टर रखा जाएगा। थाना प्रभारी दिन में चार बार, सीओ दो बार और एसपी एक बार प्रतिदिन तीनों केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कोई कर्मचारी या अधिकारी गैरहाजिर मिला तो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। संवाद