फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona alert at Dudhawa national Park

कैमरा ट्रैपिंग के जरिये दुधवा के बाघों में कोरोना संक्रमण की होगी पहचान

Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Corona alert at Dudhawa national Park
बांकेगंज/लखीमपुर खीरी। अमेरिका के एक चिड़ियाघर के बाघ में कोरोना संक्रमण मिलने पर दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन में अफरातफरी है। इसको लेकर सकते मेें आए एनटीसीए (राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण) ने पार्क प्रशासन को गाइड लाइन जारी कर टाइगर रिजर्व में स्वच्छंद विचरण करने वाले बाघों और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों की कैमरा ट्रैपिंग के जरिए उनमें संक्रमण के लक्षणों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिका के चिड़ियाघर में एक बाघ के कोरोना संक्रमण मिलने पर एनटीसीए ने टाइगर रिजर्व के बाघों में कोविड-19 से बचाव के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के मुताबिक दुधवा के बाघों और अन्य वन्यजीवों में कोरोना संक्रमण के लक्षणों की पहचान के जंगलों में कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में उनकी तस्वीर कैद होने के बाद विशेषज्ञ इसकी बारीकी से जांच करेंगे। इसमें बाघ और अन्य वन्यजीवों की नाक बहने, सांस लेने में तकलीफ और खांसने आदि के लक्षण मिलने पर संबधित वन्यजीव की सघन निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जंगल में किसी वन्यजीव के मृत मिलने पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पीपीई किट पहनकर उसका पोस्टमार्टम करेगी और उसकी मौत किन कारणों से हुई है इसकी जांच करेंगे। डीडी बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि इसके अलावा जारी गाइड लाइन में मानव-बाघ वन्यजीव संघर्ष में होने वाली घटनाओं में भी इसी तरह के एहितयात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed