फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy over keeping idol, tension in the village

मूर्ति रखने को लेकर विवाद, गांव में तनाव

Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Controversy over keeping idol, tension in the village
बिजुआ। पिपरियाधनी गांव में मूर्ति रखने को लेकर शनिवार को फिर से तनाव हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दक्षिण मठहा ताल पर बने चबूतरे पर पूजापाठ, भागवत कथा और भंडारे का आयोजन होता रहता है। शनिवार को कुछ लोगों ने चबूतरे की मरम्मत कराकर बजरंगी बली की मूर्ति रखनी चाही। इसके बाद अनुसूचित जाति के लोगों ने गांव के उत्तर में खलिहान की भूमि पर गौतम बुद्ध की प्रतिमा रख दी। इससे दोनों पक्षों में विवाद होने से तनाव हो गया। सूचना पर भीरा थाने के एसआई विनोद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मठहा ताल पर मौजूद रमेश चंद्र पांडे और उनके पुत्र को हिरासत में लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि हनुमान जी और गौतम बुद्ध की मूर्ति यथास्थान पर रखी हुई हैं।

भीरा एसओ हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष बिना अनुमति के मूर्ति स्थापना कर रहे थे। मौके पर मिले एक पक्ष के लोगों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। गौतम बुद्ध की प्रतिमा रखने वाले मौके पर नहीं मिले। किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed