{"_id":"69e3dce3290b42d8710321bc","slug":"consumers-protest-against-smart-meters-surround-officials-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-173194-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर का विरोध, उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: स्मार्ट मीटर का विरोध, उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को घेरा
Sun, 19 Apr 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
पलिया में विद्युत अधिकारियों से तल्ख लहजे में बात करतीं महिला उपभोक्ता। संवाद
पलियाकलां/मैगलगंज। जिले में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। शनिवार को पलिया, मैगलगंज सहित कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। माहौल गरमाने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मीटर उखाड़कर अफसरों की मेज पर रख देंगे।
पलिया के मोहल्ला अहिरान में लोगों ने सामूहिक ज्ञापन देकर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल अत्यधिक आ रहे हैं और प्रीपेड सिस्टम के कारण बार-बार रिचार्ज कराना पड़ता है। खाते में थोड़ी राशि कम होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है, जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद समाधान न होने पर उपभोक्ताओं ने पुराने पोस्टपेड मीटर लगाने या पोस्टपेड विकल्प देने और बढ़े बिलों की जांच की मांग की।
चेतावनी दी कि समय पर समाधान न हुआ तो बृहस्पतिवार से मीटर उखाड़ देंगे। इस दौरान नलिनी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, मीरा गुप्ता, संतोष गुप्ता और रामेश्वरपाल सहित तीन दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, मैगलगंज कस्बे में व्यापारी, आम नागरिक, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिना सहमति के जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे असंतोष बढ़ रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पूर्व सांसद जुगल किशोर का घेराव भी किया। पूर्व सांसद के हस्तक्षेप पर एसडीओ अमित मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जहां पहले मीटर नहीं थे। भरोसा दिलाया कि बिना प्रक्रिया किसी उपभोक्ता का मीटर नहीं बदला जाएगा।