फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction work of Tamolinpurwa dam started

Lakhimpur Kheri News: तमोलिनपुरवा बांध का निर्माण कार्य शुरू

Thu, 29 May 2025 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 May 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Tamolinpurwa dam started
बांध निर्माण कार्यों का जायजा लेते राजा राजराजेश्वर सिंह, साथ में रोजगार सेवक सुरजीत कश्यप। संव
निघासन। बाढ़ की त्रासदी से वर्षों से जूझ रहे निघासन इलाके के किसानों के लिए राहत की खबर है। झंडी स्टेट के राजा व वरिष्ठ भाजपा नेता राजराजेश्वर सिंह के प्रयास से तमोलिनपुरवा बांध का निर्माण शुरू हो गया है। यह बांध दर्जनों गांवों को हर साल आने वाली बाढ़ की तबाही से स्थायी सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

राजा राजराजेश्वर सिंह ने हाल ही में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल से मुलाकात कर बाढ़ समस्या को गंभीरता से उठाया था। डीएम को तमोलिनपुरवा बांध की आवश्यकता से विस्तार से अवगत कराया, जिसके बाद डीएम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद विकास विभाग ने ग्राम निधि और मनरेगा के संयुक्त सहयोग से बांध के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। राजराजेश्वर सिंह ने स्वयं निर्माण स्थल का निरीक्षण कर खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह को मानसून से पहले कार्य पूर्ण करने के लिए कहा। कार्य में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed