फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   construction complain

सड़क की पटरी की खोदाई कर लिया गया निर्माण सामग्री का नमूना

Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
construction complain
लखीमपुर में निर्माण सामग्री का सैंपल लेने के लिए प्यारेपुर में रोड पटरी खोदवाते एडीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। हिदायत नगर चौराहे से प्यारेपुर तक करीब 28 लाख की लागत से रोड पटरी बनवाई गई थी, जिसमें घटिया निर्माण सामग्री लगाने की सभासद ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। इस पर गुरुवार को एडीएम ने चार सदस्यीय टीम की मौजूदगी में सड़क पटरी खोदवाकर इंटरलॉक ईंट, रोड़ी एवं सामान्य ईंट का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजवाए।
विज्ञापन

नगर पालिका ने हिदायतनगर चौराहा से प्योरपुर तक सड़क के दोनों ओर की पटरी पर इंटरलॉक लगवाने के लिए टेंडर निकाला। करीब 80 लागत से ठेकेेदार ने काम शुरू करा दिया। इंटरलॉक लगाए जाने का जोरशोर से काम शुरू हुआ। हिदायतनगर की सभासद अमरीन खान, कपूरथला के सभासद रवींद्र रावत, नई बस्ती के शारिब खान ने मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग न किए जाने की शिकायत लोकायुक्त से की, जिसकी जांच आने पर एडीएम ने जांच के लिए पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता नृपेंद्र सिंह एवं मृत्युंज्य झा, ट्रेजरी अफसर आनंद कुुमार की टीम गठित की। गुरुवार को उन्होंने टीम के साथ रोड पटरी का निरीक्षण कर तीन जगहों से सामान्य ईंट, इंटरलॉक ईंट सहित बजरी आदि का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सभासदों ने ठेकेेदार पर इंटरलॉक लगाने के दौरान निर्धारित एस्टीमेट का उपयोग न करने का आरोप लगाया है। जांच के दौरान ईओ आरआर अंबेष, जेई अमरदीप मौर्या, प्रहलाद सिंह, देवाशीष मुखर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जांच के दौरान भिड़े सभासद
रोड पटरी का निर्माण एक संस्था ने कराया है, जो कि एक सभासद की बताई जाती है। जांच के दौरान जब निर्माण सामग्री का सैंपल लिया जाने लगा, इसको लेकर शिकायत करनी वाली सभासद के पति और संस्था से जुडे़ सभासद के बीच तकरार होने लगी। हालांकि इस दौरान मौजूद अन्य सभासदों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकायुक्त जांच के तहत प्यारेपुर से हिदायत नगर चौराहा तक रोड पटरी निर्माण सामग्री के तीन जगह से सैंपल लिए गए हैं। अभी इसकी कई और स्तर पर जांच होनी बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता लग सकेगी। -अरुण कुमार सिंह, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed