फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress workers keep silent on Gandhi statue

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दिया मौन धरना

Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Mon, 14 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress workers keep silent on Gandhi statue
ईश्वर से प्रार्थना - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर कांड- ऑक्सीजन की कमी से मौतों पर जताई शोक संवेदना
विज्ञापन

जिले में कई जगह हुई शोक सभा, मृत बच्चों की याद में निकाला मशाल जुलूस


गोरखपुर मेडिकल कालेज में बच्चों सहित करीब 65 लोगों की मौत पर जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी ने गांधी प्रतिमा के पास मौन व्रत कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने इस मौके पर कहा कि जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर में स्वास्थ्य सेवाओं का यह हाल है तो दूसरे जिलों में क्या हाल होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।  
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जोड़-तोड़ में लगी है। उसने जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। पीलीभीत के हजारा गांव में दो युवा किसानों ने कर्ज न चुका पाने के कारण आत्महत्या कर ली। आज तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी वहां नहीं गया है। शहर अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि अगस्त में मौतें तो होती ही हैं, यह उनका दिमागी दीवालियापन दिखाता है। पंकज शुक्ला ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार अपने खजाने को भरने में लगी है। जनता से उसका कोई सरोकार नहीं है। सभा को रमाकांत गुप्ता, प्रेम वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, राजीव अग्निहोत्री, सुशील शुक्ला, गणेश शंकर, नवीन पांडेय, फारूक सिद्दीकी, रवि गोस्वामी, लतीफ आजम, विपिन बिहारी शुक्ल, राजेश प्रधान, रामपाल शाक्य, जगदंबा प्रसाद मिश्र, मोहन चंद्र उप्रेती, अनूप मिश्र, रमेश गुप्ता, अनुज तिवारी, रवि तिवारी, राजेंद्र गुप्त मंजू मिश्रा, संध्या अवस्थी, सरोजनी अवस्थी, प्रद्युम्न मिश्रा, महेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वलीम खान के नेतृत्व में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सरकार की लापरवाही के चलते पिछलेे पांच दिनों में अकाल मौत मरने वाले 63 बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए हीरा लाल धर्मशाला से हमदर्द तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला। मार्च में शिव कुमार सिंह चौहान, मिराजुल हसल चंदा, अविनाश सिंह, उस्मान खान, इमरान हुसैन, लायल, संतोष पांडेय, सलमान खान, आयुष्मान सिंह, साहिल खान, आरिफ खान, दीपक, जानू, रसूल, शाकिर अहमद, कैलाश, अजीत कुमार, तरुण मिश्र, शहनवाज, आशीष सैंगर, राहुल, आबिद, साजिद, शादाब, अजीम, राजा मिश्रा, इरफान बेग आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

पलियाकलां। पलिया बार एसोसिएशन ने बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में कमीशनखोरी के चलते ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने से बच्चों की दर्दनाक मौतों के लिये गहरा रोष व्यक्त किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भगवानदीन वर्मा को दिया। ज्ञापन में घटना के जिम्मेदार डॉक्टर, प्रबंधन सहित अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने, प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीष द्विवेदी, मंत्री सतीश सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, पूर्व मंत्री दिनेश दीक्षित, दीपक पाण्डेय, अरुण अवस्थी, एनूफ वेग, मुकेश यादव, भानू प्रताप गुप्ता, महेंद्र अवस्थी, राजेंद्र राठौर, रामनरेश, संजय अवस्थी,अरविन्द गुप्ता, रमेश चंद्रा सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed