फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress state general secretary joins SP including 400 workers

कांग्रेस प्रदेश महासचिव चार सौ कार्यकर्ताओं समेत सपा में शामिल

Tue, 08 Feb 2022 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Congress state general secretary joins SP including 400 workers
निघासन। मोहनचंद्र उप्रेती को माला पहनाते जिलाध्यक्ष - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन चंद्र उप्रेती सोमवार को करीब 400 कार्यकर्ताओें के साथ सपा में शामिल हो गए। मोहन चंद्र उप्रेती ने निघासन सीट से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के रिश्तेदार अटल शुक्ला को कांग्रेस से टिकट मिलने पर विरोध जताया था। उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए धरना भी दिया था और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को तिकुनिया हिंसा में दोहरी रणनीति अपनाने का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा था।
विज्ञापन

सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष रामपाल यादव की मौजूदगी में उप्रेती साइकिल पर सवार हो गए। उन्होंने दावा किया कि वह 32 सालों से कांग्रेस की सेवा करते आ रहे है। उनकी उपेक्षा के कारण उन्होंने पार्टी को छोड़ा है। उनके साथ में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंजू मिश्रा के अलावा ब्लाक निघासन अध्यक्ष रामप्रकाश विश्वकर्मा और रमियाबेहड़ ब्लाक अध्यक्ष संतोष मौर्य के अलावा निघासन, सिंगाही, धौरहरा नगर अध्यक्ष, दोनों ब्लाक के सात उपाध्यक्ष, सेवादल के दोनों ब्लाक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष समेत चार सौ कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता ली। इस दौरान रामपाल यादव, अनुराग पटेल, पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा, गुरदीप सिंह, मनोज वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed