फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   congress pradarshan

न्याय पदयात्रा के लिए पूर्व सांसद समेत 108 कांग्रेसी गिरफ्तार

Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:05 PM IST
विज्ञापन
congress pradarshan
लखीमपुर खीरी। चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को न्याय पद यात्रा में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद जफर अली नकवी सहित 108 कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कुछ को उनके घरों और प्रतिष्ठानों पर नजरबंद कर लिया। गोला और लालपुप चौहारा पर पुलिस से तीखी झड़पें हुईं। केंग्रेसी सड़कों पर बैठ गए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। कांग्रेसी नेताओं ने इसे सरकार की तानाशाही करार दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस की न्याय पदयात्रा सोमवार को प्रस्तावित थी, लेकिन यात्रा को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इससे पुलिस और प्रशासनिक अफसर अलर्ट थे। पुलिस ने कई कांग्रेसी नेताओं को उनके घरों पर नजरबंद कर लिया। पूर्व सांसद जफर अली नकली को शाहजहांपुर बॉर्डर पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ पंकज के अलावा संकटा देवी तिराहे से मनोज यादव, आकाश चौरसिया, प्रमोद सिंह, संजय गोस्वामी, धनीराम राज, मोन खान, ललित मिश्रा, केके दीक्षित, नीरज बाजपेयी आदि को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन लाई। सभी को चार घंटे हिरासत में रखने के बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया। पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने कहा कि यह भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया है। कांग्रेसी शांति पूर्वक शाहजहांपुर की पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाने हेतु पदयात्रा ने शामिल होने जा रहे थे। लोकतंत्र की हत्यारी भाजपा अपराधियों का साथ दे रही है। एक बेटी को न्याय दिलाना कांग्रेस की प्राथमिकता है। जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार उर्फ पंकज ने कहा सरकार पीड़ित छात्रा की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। सदर पुलिस ने 15 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। सभी को लेकर पुलिस लाइन आई। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पुलिस को पता चला कि कांग्रेसी शाहजहांपुर जा रहे हैं। पुलिस ने मार्ग की नाकेबंदी कर ली। खुटार रोड पर दतेली मोड़ के पास, मोहम्मदी रोड बाईपास पर सरायन पुल पर प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी मुस्तैद हो गए। यूथ कांग्रेस कमेटी के पहली टोली में शुभम अग्निहोत्री, अमित गुप्ता, विपुल गुप्ता, रवि लोहिया, कमर आलम, बबलू, दिनेश, असलम सेख, नसरत सहित 19 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उन्हें रोक कर गिरफ्तार कर लिया। गुस्साए कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे। कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए हाथों में तख्ती पोस्टर लिए हुए शाहजहांपुर की ओर बढने लगे। सरायन पुल पर पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। धक्का मुक्की के बाद कोतवाली पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बस में सभी को भरकर बाईपास मार्ग स्थित सांई मैरिज लान लाई। जहां उन्हें नजरबंद कर दिया। देर शाम कोतवाली पुलिस ने सभी कांग्रेसियों के निजी मुचालके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed