फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress Land Acquisition Burnt copies of the bill

कांग्रेस ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाईं

Tue, 12 May 2015 07:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 12 May 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
Congress Land Acquisition Burnt copies of the bill
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी 15 ब्लाक मुख्यालयों पर केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां भी जलाईं। ब्लाक कांग्रेस कमेटियों ने ब्लाक अध्यक्षों और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की अगुवाई में किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर ब्लाक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्याम किशोर शुक्ला और कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि देश का किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों की जमीन उद्योगपतियों को कौड़ियों के भाव देने की साजिश रची जा रही है। इसी के तहत भूमि अधिग्रहण बिल संशोधित कर लाया जा रहा है। प्रदर्शन में कुसुमलता बरनवाल, डीके दीक्षित पंकज, विपिन विहारी शुक्ला, चंद्रप्रभा अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहजम। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष सुजीता कुमारी के नेतृत्व में ब्लाक कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर मुबारक अली, मनजीत कौर, मोहम्मद असलम, रीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह और महासचिव केके मिश्र की अगुवाई में प्रदर्शन बिल की प्रतियां जलाईं। राज्यपाल के नाम बीडीओ भूषण कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. सूरज प्रसाद वर्मा, मोहम्मद सईद कुरैशी, ताज मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
निघासन। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल की प्रतियां जलाईं। इस दौरान मोनिश नकवी के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। उसके बाद जुलूस निकालकर ज्ञापन बीडीओ तेजवंत सिंह को सौंपा। इस दौरान ऊषा दीक्षित अवधराम लोधी, मुरारी लाल गांधी आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ कांग्रेसजनों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। ब्लाक कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने वहां भूमि अधिग्रहण कानून की प्रतियां को जलाकर विरोध दर्ज कराया। बाद में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन दिया। इस मौके पर  बलराम गुप्ता, कुलदीप सिंह, अमर गुप्ता, रामचरन गौड़, श्रवण शुक्ला मौजूद रहे।
महेवागंज खीरी। कांग्रेस की फूलबेहड़ ब्लाक इकाई ने मंगलवार को किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बिल का विरोध कर प्रतियां भी जलाईं। प्रदर्शन के दौरान हफीज खां, बदलूराम, दुलारे सिंह, अली बहादुर मौजूद रहे।

इसके अलावा किसान समस्याओं को लेकर मितौली, जंगबहादुरगंज, गोला, बिजुआ, मोहम्मदी, नकहा, फूलबेहड़, रमियाबेहड़, ईसानगर और धौरहरा ब्लाक में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करने के बाद भूमि अधिग्रहण बिल का पुतला फूंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed