फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaints are long, and the pace of resolution is slow

Lakhimpur Kheri News: फरियाद लंबी, निस्तारण की रफ्तार धीमी

Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Complaints are long, and the pace of resolution is slow
रामू
लखीमपुर खीरी/गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें तो पहुंचीं, लेकिन मौके पर सिर्फ छह का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

कुल 57 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। इनमें बरसात में कच्चा मकान गिरने के बाद सर्वे न होने, जमीन में हिस्सा नहीं मिलने, कब्जा हटवाने और खतौनी में पिता का नाम संशोधित कराने जैसी समस्याएं शामिल रहीं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होने पर लोगों ने डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी ख्याति गर्ग के सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों और आवेदनों के समयबद्ध व संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें। पीड़ित की मनोदशा समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और संवेदनशीलता के साथ समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

बरसात में कच्चा मकान गिर गया था। अब तक कोई सर्वे करने नहीं पहुंचा है। कई बार प्रार्थना पत्र भी दे चुका हूं। अब तहसील दिवस में शिकायत भी की है।
-रामू, जयराम नगर
----------

पिता गुलशन सिंह व माता रेखा की बचपन में ही मौत हो गई थी। दादा-दादी ने परवरिश की। उनके न रहने पर बुआ जमीन-जायदाद में हिस्सा नहीं दे रही हैं। वह तीन बहने हैं।
-पूजा देवी व अर्चना, रैनखेड़ा।
-----------

खतौनी में मुझे अपने पिता का नाम संशोधित कराना है। लेखपाल कोई न कोई बहाना करके टरका रहा है। पहले भी कई शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
-रामनंदन वाजपेई, कपरहा
----------



मेरे भतीजों ने जमीन पर कब्जा कर रखा है। पहले भी कई शिकायत की हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। डीएम साहब को आज फिर से प्रार्थना पत्र दिया है।
-रामस्वरूप, कन्धईपुर

रामू

रामू

रामू

रामू

रामू

रामू

रामू

रामू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed