{"_id":"61366a328ebc3e608868c0f9","slug":"commisner-in-lakhimpur-khiri-lakhimpur-news-bly458756096","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक : लापरवाही पर कमिश्नर नाराज, कई को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक : लापरवाही पर कमिश्नर नाराज, कई को चेतावनी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक लेते कमिश्नर रंजन कुमार। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सोमवार को मंडलायुक्त रंजन कुमार ने कलक्ट्रेट में शासन की प्राथमिकता वाले 37 प्रारूपों व 71 बिंदुओं के विकास कार्यों की समीक्षा की, जिसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि व जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपनी कार्य संस्कृति सुधारें। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए कि बीडीओ को जॉब चार्ट जारी करें ताकि वह ब्लॉकों मे प्रतिदिन योजनाओं का पर्यवेक्षण करें। बैठक में नोडल अधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव एसएन मिश्र से सहकारिता में ओटीएस योजना की जानकारी ली, जिस पर शत प्रतिशत वसूली न होने पर खराब प्रगति वाले सचिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने डीएसओ से रिक्त उचित दर दुकानों की स्थिति जानी। डीएसओ ने बताया कि 06 उचित दर दुकानों का व्यवस्थापन होना शेष है। उन्होंने कोटे की दुकानें अधिक समय से आवंटित न होने का कारण जाना। डीएसओ पर नाराजगी जताते हुए जल्द दुकानों के व्यवस्थापन के निर्देश दिए। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि डीएसओ विजय प्रताप सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाए। नोडल अधिकारी के पूछने पर सीवीओ ने बताया कि 14540 गोवंश संरक्षित किए हैं। जिले में दो बृहद गो आश्रय स्थल व 10 अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाने की प्रक्रिया में है। उन्होंने अवशेष निराश्रित गोवंश को संरक्षित करने की कार्य योजना जानी
अधूरे निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था यूपीआरएनएसएस को निर्देश दिए कि पीएचसी कैमहरा व त्रिकोलिया का 15 सितंबर तक युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने धीमी गति से सीएम आवास योजना पर पीडी को आवास निर्माण की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने ग्रामोद्योग अधिकारी से बैंकों में लंबित आवेदनों की संख्या जानी। वही जिला ग्रामोद्योग अधिकारी को योजना क्रियान्वयन में धीमी प्रगति पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एनके यादव से 15 सितंबर से 15 नवंबर के मध्य चलने वाले गड्ढा मुक्त अभियान की तैयारियां जानी। कहा-शासन की मंशा के अनुरूप सभी सड़कों को अभियान के दौरान गड्ढा मुक्त बनाया जाए। बैठक के अंत में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि बैठक में नोडल अधिकारी से जो मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश मिले हैं, उनका पूर्णतया अनुपालन किया जाएगा।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल, सीडीओ अनिल सिंह, डीएफओ समीर कुमार, डीएसटीओ राजेश कुमार सिंह, पीडी केके पांडेय, डीडीओ अरविंद कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-
पौष्टिक आहार पुस्तिका का प्रस्तुतिकरण
यूनिसेफ की मंडल समन्वयक अनीता एवं फीड डाइटिशियन शाहीन ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए पौष्टिक आहार पुस्तिका का प्रस्तुतिकरण किया। संतुलित आहार एवं 108 प्रकार की रेसिपी के बनाने की विधि बताई गई है, जिस पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि आहार तालिका में वर्णित 108 प्रकार की पौष्टिक आहार की जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए गांव में दी जाए। उन्होंने बताया कि 108 प्रकार की रेसिपी घर में मौजूद खाद्य सामग्री से बड़ी आसानी से बनाई जा सकती हैं। संवाद