फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Commandant did inspect the Army's ECHS Poly Clinic

कमांडेंट ने किया सेना के ईसीएचएस पॉली क्लीनिक का निरीक्षण

Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Wed, 19 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Commandant did inspect the Army's ECHS Poly Clinic
muayana - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
कलेक्ट्रट में चल रहा क्लीनिक जिला अस्प्ताल में हुुआ शिफ्ट
सैनिक, पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों को मिलेगा उपचार


सेना के मध्य यूपी एवं एरिया हेड क्वार्टर लखनऊ के जनरल ऑफीसर कमांडेंट मेजर जनरल विनोद शर्मा ने बुुधवार को जिला अस्पताल में शिफ्ट हुए सैनिक अस्पताल के नवीन भवन का निरीक्षण किया और सैनिक एवं उनके परिवार को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा का जायजा लिया। 

सैनिक अस्पताल अभी तक कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सैनिक कल्याण ऑफिस में चल रहा था, जो बुधवार को जिला अस्पताल परिसर में बने नवीन भवन में शिफ्ट हो गया, जिसका मेजर जनरल विनोद शर्मा ने निरीक्षण किया। आधे घंटे के निरीक्षण में उन्होंने क्लीनिक परिसर, दवा वितरण कक्ष, डॉक्टर कक्ष सहित परिसर निरीक्षण किया और दवाओं के रखरखाव सहित मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही क्लीनिक प्रभारी कर्नल वीपी सिंह को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कर्नल वीपी सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सैनिक,पूर्व सैनिक और उनके परिवार व आश्रितों को इलाज की सुविधा मिलेगी, जो पूरी तरह से कैशेलश होगी। उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल एक मेडिकल अफीसर एवं एक दंत रोग विशेषज्ञ सहित 11 लोगों की तैनाती है, लेकिन जल्द ही तीन और डॉक्टरों की तैनाती होनी है। उन्होंने बताया कि एक एंबुुलेंस भी आनी है, जिससे मरीजों की स्थित गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ कमांड अस्पताल भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed