{"_id":"f6a33d7c32bdf69c885f5ad20a56b642","slug":"cold-raised-havoc-people-titure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर बढ़ा, ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर बढ़ा, ठिठुरे लोग
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को जिले में दूसरी बार ठंड बढ़ गई है। दिसंबर में एक दिन छोड़ लगातार निकल रही धूप से ठंड का अहसास नहीं हो पा रहा था, लेकिन बुधवार को सुबह से घना कोहरा छाया गया। ठंड भी बढ़ गई जिससे लोग ठिठुर गए। हालांकि 11 बजते ही हल्की धूप खिली तो राहत मिली। दिन का न्यूनतम तापमान 05.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। 11 बजते ही धूप खिली तो मौसम साफ हो गया। पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस की गई। बढ़ती ठंड में गरीबों का हाल सबसे ज्यादा खराब है। शहर के हीरालाल धर्मशाला चौराहा, शहपुरा कोठी चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, सौजन्या चौराहा, अस्पताल रोड, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर रिक्शे वाले सिकुड़ते मिले। बाजार में भी लोगों की भीड़ कम रही।
कोयले की दुकानों पर भीड़
ठंड में कोयला बेचने वालों की चांदी कट रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे कोयले की दुकानों पर लोगों की भीड़ भी बढ़ रही है। कोयला विक्रेता ताहिर ने बताया कि कोयला 40 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा है। ठंड अगर ऐसी ही पड़ती रही तो दाम और बढ़ सकते है।
विज्ञापन
गर्म कपड़ों की बिक्री जोरों पर
ठंड से बचाव के लिए बाजार में आज भी दिन भर दुकानों पर गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम रहा। बाजार में दस्तानों, मफरल, जर्सी, कंबल, स्वेटर, जैकेट आदि की खूब बिक्री हुई।