फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cold

पारा धड़ाम, शीतलहर से कांप गया जिला

Fri, 19 Dec 2014 08:11 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Dec 2014 08:11 PM IST
विज्ञापन
cold
शुक्रवार इस साल की सर्दी के मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। रात से शुरू हुआ कोहरा दिन में भी छाया रहा। इसके कारण पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बर्फीली हवाओं का प्रकोप जारी रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। भीषण ठंड से जनजीवन दिनभर अस्त-व्यस्त रहा। लोग या तो आग तापते रहे या रजाइयों में दुबके रहे।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बर्फवारी से लखीमपुर में एकाएक गलन बढ़ गई है। यह ठंड बीमारों वृद्धों और बच्चों पर काफी भारी पड़ रही है। बाहर से मजदूरी के लिए आने वाले मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है।  दिनभर धूप न निकलने से बाजार में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन

घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। शुक्रवार को भी अधिकतर ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलीं। बसों और दूसरे वाहनों को रेंग-रेंग कर चलते देखा गया। घने कोहरे के कारण सामने दस फुट आगे की चीजें भी नहीं दिखाई दे रही थीं। इसके चलते लोगों को सुबह हेडलाइट जलाकर अपने वाहन चलाने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। भीषण शीतलहर के साथ कोहरे के कहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इससे स्कूली बच्चों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।  बृहस्पतिवार शाम से शुरू हुआ घना कोहरा और बर्फीली हवा के थपेड़ों से लोग ठंड में कंपकपाने लगे। गलन के कारण लोगाें ने अलाव जलाए।
ममरी। घना कोहरेे, शीतलहर का प्रकोप बढ़ने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सूर्य देवता के दर्शन दुर्लभ होने से लोग धूप सेंकने को तरस रहे हैं। शीतलहर का सर्वाधिक प्रभाव पशुओं, प्रौढ़ लोगों पर पड़ा है। पढ़ने वाले बच्चे स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। जलौनी लकड़ी के अभाव में लोग गन्ने की पताई जलाकर काम चला रहे हैं। शीत लहर और कोहरे का यातायात, फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।
कड़ाके की ठंड में भी नहीं जले अलाव
मोहम्मदी। क्षेत्र के गोमती मोड़, रेहरिया, मझिगवां, मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर बबौरी, शंकरपुर चौराहा, गोकन, बरैंचा, मोहम्मदपुर ताजपुर, मछेछा, झेंगुरीपुरवा तिराहे समेत तमाम जगहाें पर हर वर्ष लगने वाले अलाव अभी तक नहीं जलाए गए। इससे कड़ाके की ठंड में राहगीरों की काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से अलाव जलाने की मांग की है। यही हाल नगर का है, जिसमें कई जगहों पर अलाव नहीं जल रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष दुर्गा मेहरोत्रा का कहना है कि कस्बे में बरवर चौराहे, बस अड्डे, पानी की टंकी के पास, नत्थू चौराहा, तालिब अली चौराहा, शक्ति गैस एजेंसी के समेत आठ जगहों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
खीरी टाउन। शुक्रवार को सुबह से कोहरे और गलन के चलते खीरी कस्बे में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। अभी नाममात्र के अलाव जलवाएं गए हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। नगर पंचायत की तरफ से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोग कूड़ा और भूसी जलाकर अपने को सर्दी से बचा रहे हैं।
भीषण ठंड को देखते हुए एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दकी ने 120 असहाय एवं निर्धन लोगों को तहसील सभागार में कंबल वितरित किए। इस मौके पर तहसीलदार दशरथ कुमार, सपा नेता रामकैलाश यादव, अब्बास नकवी, रामचंद्र राना, बदलूराम समेत तमाम राजस्व कर्मी मौजूद रहे। 

बम्हनपुर। कस्बे के मैरिज हाल में विधायक केजी पटेल ने कंबल वितरण किया। इस दौरान छेदुई पतिया, मुर्गहा, दुबहा, खैरहनी, दौलतापुर आदि गांवों के गरीबों ने पहुंचकर कंबल लिए। इस मौके पर तहसीलदार रामऔतार, गुलाम जिलानी आदिमौजूद रहे। उधर एसडीएम पीके सिंह ने कस्बे के चौराहे पर कंबल वितरित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed