फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CMO office closed for 24 hours

सीएमओ कार्यालय 24 घंटे के लिए बंद किया

Tue, 14 Jul 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
CMO office closed for 24 hours
कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सीएमओ कार्यालय हुआ बंद। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीएमओ कार्यालय के एक बाबू के कोरोना संक्रमित मिलने से यहां सभी दहशत में आ गए। हालांकि जिला प्रशासन ने कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए समस्त कर्मचारियों की कोरोना जांच के निर्देश दिए। जबकि कुछ लोगों ने आत्म संतुष्टि के लिए जिला अस्पताल जाकर ट्रूनॉट जांच कराई। रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद कार्यालय के कुछ लोग होम क्वारंटीन हो गए। जबकि अन्य कर्मचारी जांच के लिए शाम तक टीम आने का इंतजार करते रहे। मगर, टीम न आने पर मायूस होकर लौट गए। बताते हैं कि लखनऊ स्थित जिस लैब में कोरोना जांच होती है वहां एक साथ कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण एहतियातन लैब को सैनिटाइज करने के लिए सैंपल भेजने से मना कर दिया गया। सीएमओ ने बताया कि सैनिटाइज कराकर कार्यालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। कर्मचारियों की जांच कराई जा रही है। पूरी एहतियात रखी जा रही है।
विज्ञापन

.......
घर जाने को लेकर असमंजस में रहे कर्मचारी
बाबू के पॉजिटिव मिलने के बाद कार्यालय के लोग बेहद डरे हुए हैं। जानकारी होते ही जो लोग उनसे मिले थे वह घर जाकर क्वारंटीन हो गए। जबकि अन्य लोग घर जाने से कतराते रहे। शाम तक जांच न होने के कारण कर्मचारी नाराज हो गए। उनका कहना था कि यदि जांच हो जाती तो रिपोर्ट आने तक घर पर क्वारंटीन हो जाते, लेकिन जांच न होने के कारण घर जाने से डर लगता है।
विज्ञापन

......
ट्रू नॉट की जांच कराने को नहीं तैयार
कोरोना की जांच के लिए जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन है, लेकिन सीएमओ कार्यालय के लोग इससे जांच कराने को तैयार नहीं है। कर्मचारियों का कहना है कि जांच लखनऊ लैब से ही कराएंगे। भले ही एक दिन लेट सही।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय सील
कलक्ट्रेट स्थित मुख्य राजस्व लेखाकार कार्यालय के दो कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर डीएम ने कार्यालय को सैनिटाइज कराते हुए सील करा दिया। डीएम ने बताया कि कार्यालय के अन्य कर्मचारियों की भी जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने तक सभी कर्मचारी होम क्वारंटीन हो रहेंगे।

-------------
कलक्ट्रेट भी 24 घंटे के लिए सील
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट के सीआरए दफ्तर के दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पूरे कलक्ट्रेट के सभी दफ्तरों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया है। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है, जिससे सीएमओ कार्यालय को भी 24 घंटे के लिए सील किया गया है। डीएम ने बताया कि दोनों कार्यालयों में सैनिटाइज कराने के बाद ही कामकाज के लिए बुधवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed