फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi visited the flood affected areas in Lakhimpur kheri

Flood: खीरी में सीएम योगी बोले- प्रदेश के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित, बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया

Wed, 10 Jul 2024 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 04:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद शारदा नगर कार्यक्रम स्थल पर बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की।

विज्ञापन
CM Yogi visited the flood affected areas in Lakhimpur kheri
शारदानगर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके की स्थिति का जायजा लेने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार दोपहर 3:24 बजे शारदा नगर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद 10 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट बांटी। मुख्यमंत्री ने राहत किट वितरण के बाद महादेव गांव का निरीक्षण किया। बाढ़ के हालातों का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए l

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि जिले की करीब एक लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। अभी जिले में कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर में काफी वृद्धि हो गई थी। इसके कारण जुलाई के पहले सप्ताह में ही बाढ़ की विभीषिका से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि बाढ़ से वर्तमान में प्रदेश के 12 जनपद प्रभावित हैं। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ स्थानीय गोताखरों को भी लगाया गया। इसका परिणाम है कि बड़ी आबादी को सुरक्षित निकाला गया है। लखीमपुर खीरी जिले में 38 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed