फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM Yogi Adityanath reached Kabirdham and addressed the people in Lakhimpur Kheri

सीएम योगी बोले: देश की गुलामी का कारण रही है जात-पात; लखीमपुर के कबीरधाम से दिया एकजुटता का संदेश

Mon, 27 Oct 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 01:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम पर पहुंचे। उन्होंने यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकजुटता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीरदास ने जातीयता पर प्रहार किया था। कहा था कि जात-पात पूछे ना कोई, हरि को भजे सो हरि का होइ।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reached Kabirdham and addressed the people in Lakhimpur Kheri
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छुआछूत और जात-पात के नाम पर जो विभाजन समाज में था, वह देश की गुलामी का कारण रहा है। इस विभाजन से उबारने के लिए उस समय गुरु रामानंद, कबीरदास, रविदास समेत अनेक संतों ने समाज को नई दिशा दी। उनकी वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस समय थी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोमवार को लखीमपुर खीरी के मुस्तफाबाद स्थित कबीरधाम आश्रम में संत क्षमादेव और संत गुरुमन देव के स्मृति जन्मोत्सव मेला कार्यक्रम में ये बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद गांव का नाम कबीरधाम किए जाने की भी घोषणा की और कहा कि इसके लिए प्रस्ताव मांगा गया है। कबीरधाम आश्रम में करीब 55 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री ने राष्ट्रभक्ति, एकजुटता और विरासत के सम्मान का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत संत कबीर के जीवन पर प्रकाश डालने से की और उनके कई दोहे भी पढ़े। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों, साखी और शबद से समाज की विसंगतियों पर प्रहार कर कहा था, ‘जाति-पाति पूछे न कोई, हरि को भजे सो हरि का होई।’ यह वाणी हमारे समाज की एकता और अखंडता की आधारशिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

'एकता को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत'
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आज भी समाज विरोधी ताकतें आस्था पर प्रहार करने और जाति के नाम पर विभाजन करने की कोशिश कर रही हैं। अगर हम समय रहते अपनी कमजोरियों को नहीं पहचानेंगे तो ये कैंसर की तरह समाज को खोखला कर देंगी। समाज में जो विसंगतियां और बुराइयां हैं, उनको दूर करना है। उस मार्ग पर अनुसरण करना है, जिससे हम सन्मार्ग पर चलकर लोक और राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित हो सकें। 

धरती की सेवा भी सच्ची उपासना- योगी 
उन्होंने कहा कि माता भूमि पुत्रोहम्... यह भूमि केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, हमारी मातृभूमि और पितृभूमि है। इस धरती की सेवा ही सच्ची उपासना है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जबकि पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने में लगता था।

मुख्यमंत्री ने मुस्तफाबाद का नाम बदलकर कबीरधाम रखने की घोषणा की और कहा कि पिछली सरकारों में अयोध्या को फैजाबाद, प्रयागराज को इलाहाबाद और कबीरधाम को मुस्तफाबाद बनाया गया था। हमने इन स्थलों की पहचान वापस लौटाने का कार्य किया है। विपक्ष इसे सेक्युलरिज्म के नाम पर करता था, जबकि यह पाखंड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed