{"_id":"573dea6a4f1c1bf857ac7226","slug":"cm-s-assurance-over-the-cpi-ml-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन के बाद भाकपा माले का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन के बाद भाकपा माले का धरना खत्म
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 19 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने डीएम को दिया ज्ञापन
बाढ़ कटान पीड़ितों को आवास उपलब्ध कराने आदि की मांगों को लेकर भाकपा माले का चार दिन से चल रहा धरना गुरुवार को डीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। गुरुवार को भाकपा माले केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में पार्टी के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि बाढ़ कटान पीड़ितों और आवासहीन लोगों को लोहिया आवास देकर सुरक्षित स्थान पर बसाया जाए। गुलफसां बेगम को जलाकर मारने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। नसीरुद्दीन का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले संसारपुर चौकी के पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जाए। डीएम ने इन मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। डीएम के आश्वासन के बाद भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी ने धरना खत्म करने की घोषणा कर दी। इसी के साथ चार दिन से चला आ रहा धरना खत्म हो गया।