फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM reached the village head of Kheri and received information from ANM

सीएम पहुंचे खीरी के आधाचाट गांव, प्रधान और एएनएम से ली जानकारी

Sat, 22 May 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
CM reached the village head of Kheri and received information from ANM
आधाचाट गांव में प्रधानों से बात करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सीएम बोले, घबराएं नहीं, मास्क पहनें, उबाल कर पानी पीयें

विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट में बैठक करने के बाद लखीमपुर ब्लॉक के आधाचाट गांव पहुंचकर कोविड से सुरक्षा और बचाव के लिए प्रशासन की ओर से किए गए इंतजाम की जानकारी ली। उन्होंने निगरानी समिति से कहा कि वह गांव में लगातार भ्रमण कर हर ग्रामीण का ध्यान रखें। साथ ही ग्रामीणों से भी मास्क पहनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को घबराने की जरूरत नहीं है। शासन और प्रशासन विपदा काल में पीड़ित परिवार के साथ हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रधान अनुराग वर्मा से गांव में कोविड के नियंत्रण के लिए कराए गए कार्यों के बारे में पूछताछ की। गांव की निगरानी समिति में कार्यरत एएनएम से ग्राम पंचायत में कोविड मरीजों की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि गांव में मात्र एक कोविड संक्रमित व्यक्ति है, जिसे प्राथमिक विद्यालय में रखा गया है। निगरानी समिति द्वारा भोजन, दवाइयां समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही पूरे गांव में 112 लोगों को मेडिकल किट दी गई है।
विज्ञापन

गांव में डोर-टू-डोर थर्मल स्कैनिंग व ऑक्सीमीटर से सभी की जांच की जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निगरानी समिति से कहा कि आप लोग गांव में एक-एक व्यक्ति का हालचाल लीजिए, अगर गांव में कोई बाहरी व्यक्ति आया है, तो उसका एंटीजन परीक्षण कराएं। यदि वह पॉजिटिव आता है तो उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में रहने की व्यवस्था कर उसकी देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपका क्षेत्र तराई एरिया में आता है, जहां जल स्तर काफी ऊपर है, जो बरसात के दिनों में कभी-कभी दूषित भी हो सकता है, इसलिए सभी लोग पानी को उबाल कर पीयें। इससे कई संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आह्वान करते हुए कहा कि सभी लोग बीड़ा उठाएं कि अपने गांव को कोरोना मुक्त बनाना है। इस दौरान कमिश्नर रंजन कुमार, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सांसद अजय मिश्र टेनी, सदर विधायक योगेश वर्मा, एसपी विजय ढुल, बीडीओ संतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed