फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CM meets and cooks have petitioned

रसोइयों ने बैठक कर डीएम को ज्ञापन दिया

Mon, 22 Feb 2016 07:11 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 22 Feb 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
CM meets and cooks have petitioned
रसोइया जनकल्याण संस्था ने विलोबी मेमोरियल हाल के मैदान में बैठक की और डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में रसोइयों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है तथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बैठक में रसोइयों ने 28 मार्च को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन की सफलता की रणनीति बनाई। इसके बाद रसोइयों ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में ब्लाक मितौली, बेहजम, नकहा, रमियाबेहड़, बिजुआ और बांकेगंज के रसोइयों का आठ माह का मानदेय भुगतान कराने, छह जुलाई के बेसिक शिक्षा सचिव के आदेश का अनुपालन कराने, विकास क्षेत्र मोहम्मदी के प्राथमिक विद्यालय उधन्नापुर में हटाई गईं रसोइया गीता और नन्हीं देवी को कार्य पर वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में रसोइयों ने बताया है कि यदि समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में नहीं हुआ तो संगठन कार्य बहिष्कार कर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेगा तथा भ्रष्ट अधिकारियों का पुतला फूंकेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कुमार कश्यप, नरेश रस्तोगी, सीमा, रानी देवी, सुधीर कुमार, तेजनारायन, रामगोपाल, और मन्नो सिंह सहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed