{"_id":"612fd4048ebc3e31e47f3f66","slug":"cm-lakhimpur-news-bly4582318189","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी जैसी कॉलोनी अन्य जिले भी विकसित करें : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी जैसी कॉलोनी अन्य जिले भी विकसित करें : सीएम
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना में आवासों की चाबियां पाकर लाभार्थियों के खिल उठे चेहरे। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/ ममरी। पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बुधवार को प्रदेश में 5.51 लाख आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश हुआ तो चाबियों का वितरण किया गया, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खीरी में नवाचार के तहत पीएम आवास योजना व मनरेगा कन्वर्जेंस से विकसित बाबा गोकरणनाथ आवासीय कॉलोनी का वर्चुअल लोकार्पण कर लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया। सीएम ने कहा कि खीरी से अन्य जिले भी प्रेरणा लें और लंदनपुर ग्रंट की तरह कालोनियां विकसित करें। खीरी में 26, 457 लोगों को आवास दिए जा रहे हैं।
वर्चुअल कार्यक्रम में खीरी के तत्कालीन सीडीओ व वर्तमान में उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण अरविंद सिंह ने सीएम के समक्ष सरकार की विभिन्न योजनाओं को इंटीग्रेटेड (जोड़कर) करके खीरी जनपद में नवाचार से इस परिकल्पना को जमीन पर कैसे साकार किया, इसका प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद सीएम ने लाभार्थी प्रेमवती देवी व सरला देवी से बातचीत कर उन्हें आवास के साथ ही अन्य योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी दी।
सीएम ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि खीरी में लाभार्थियों को आवास के साथ-साथ एकीकृत रूप से अन्य योजनाओं से जोड़ा गया है। इस टाउनशिप में सड़क, पेयजल परियोजना, पार्क, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकसित होने से पीएम के स्मार्ट सिटी की परिकल्पना साकार होती दिख रही है।
विज्ञापन
उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि इस आवासीय परिसर में ओपन जिम व बायो गैस प्लांट भी स्थापित कराएं। सीएम ने कहा कि अन्य जिले व गांव भी खीरी से प्रेरणा लें। लंदनपुर ग्रंट गांव ने पीएम के सपने को पूरा करने का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने गृह प्रवेश करने वाले सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी।
सीएम ने जिले की थारू महिलाओं के समूहों द्वारा किए कार्यों भी सराहना की।
विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि खीरी में प्रशासन का यह अच्छा प्रयास है, जो आज फलीभूत हुआ है। प्रशासन अन्य गांवों में भी इस तरह की एकीकृत कालोनियां विकसित करें। प्रशासन ने नवाचार के तहत लाभार्थियों को सभी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित कराया।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व सांसद के प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने कहा कि खीरी में नवाचार के तहत विकसित आवासीय कॉलोनी की चर्चा यूपी ही नहीं पूरे देश में हो रही है। समापन पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने कहा कि खीरी में योजनाओं को इंटीग्रेट करके विकसित कॉलोनी से खीरी का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में सभी लाभार्थियों को आवास के प्रमाण पत्र, चाबियां व मिष्ठान दिया। इसके बाद आवासीय परिसर में शिलापट का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार सिंह, पीडी केके पांडेय, एसडीएम अखिलेश यादव, सीओ संजय नाथ तिवारी, बीडीओ राकेश सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता सहित 26 लाभार्थी मौजूद रहे।
--
इन योजनाओं का मिला लाभ
26 यूनिट आवास, आवास निर्माण का श्रमांश, कैटल शेड व गोट शेड, तालाब, मनरेगा पार्क, वर्मी कंपोस्ट, इंटरलॉकिंग, जल निकासी व नाली, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, पौधरोपण, एसएचजी वर्कशेड, स्वयं सहायता समूह का गठन, आजीविका संवर्धन, हर घर घर में स्वच्छ पेयजल, लाभार्थियों को पेंशन (वृद्धावस्था एवं विधवा), आजीविका संवर्धन, सीएम कन्या सुमंगला योजना, आवासीय भूमि पट्टा, ट्रांसफॉर्मर व विद्युत पोल, सौभाग्य योजना से घर-घर कनेक्शन, राशन कार्ड, गैस कनेक्शन, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, इंडिया मार्का हैंडपंप, तोरण द्वार, वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड, सीएम निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना से आर्थिक उन्नयन के लिए पशुधन पशुओं का टीकाकरण।
--
सीएम ने लाभार्थियों से पूछा-पहले कहां रहते थे...
सीएम ने कहा कि प्रेमवती देवी जी क्या कर रहीं हैं आप...जिसके जवाब में प्रेमवती ने कहा कि खाना बना आए हैं। हम सुरक्षित हैं, जगह मिली है। सीएम ने पूछा कि इस आवास के मिलने से पहले वह कहां रहते थे...कच्च मकान था या पक्का। तो लाभार्थियों ने बताया कि झोपड़ी में रहते थे। सीएम ने पूछा कि योजना का लाभ लेने में किसी से घूस या पैसा देने की नौबत नहीं आई तो लाभार्थियों ने कहा कि नहीं सर। सीएम ने कहा कि मकान भी बन गया, रास्ते बन गए, पानी भी आ गया और क्या-क्या लाभ मिला। तो लाभार्थियों ने बताया कि आवास मिला, बाड़ा मिला, शौचालय मिला, गाय मिली, गाय का गोबर डालने के लिए घूरा मिला है, गैस सिलिंडर मिला, बिजली मिली और राशन कार्ड मिला है। मुख्यमंत्री ने पूछा और साथ बैठी महिलाओं को भी लाभ मिला है, तो लाभार्थियों ने कहा कि सबको लाभ मिला है। तो मुख्यमंत्री ने कहा कि सबको बधाई देता हूं आपने अच्छी सरकार चुनीं। पीएम मोदी ने आप सबको एक-एक आवास के साथ ही सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं प्रदान की, जो परिवार के लिए आवश्यक होती हैं। इस पर प्रेमवती ने कहा कि आपको बधाई। आपकी सरकार बनी रहे। इसके बाद सीएम ने सरला देवी से नमस्ते कर बातचीत शुरू की। उन्होंने पूछा परिवार में कौन-कौन लोग हैं। बच्चे पढ़ते हैं, तो सरला ने बताया कि सभी बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
--
इन्हें मिली योजनाओं की सौगात मुन्नी देवी, प्रेमवती, रामनरेश, शनि राहुल, मनी राहुल, अवधेश कुमार, नरेश चंद्र, रविंद्र, रामासरे, तेजराम, मूर्ति देवी, नंदरानी, माया देवी, सोहन, कलावती, सुषमा, कुलदीप कुमार, केरला देवी, गीता देवी, रामनरेश, धन देवी, सर्वेश कुमार, नंदलाल, राम सागर, माया देवी एवं चंद्रिका प्रसाद।
-
इनका हुआ सम्मान
अवर अभियंता लघु सिंचाई स्वदेश कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक अवस्थी, ग्राम प्रधान शकुन जायसवाल, पूर्व प्रधान सोमवती, तकनीकी सहायक अमित सक्सेना व रोजगार सेवक नवनीत।
--
लाभार्थियों को सौंपीं गईं आवासों की चाबियां
लखीमपुर खीरी। विभिन्न ब्लॉकों में प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को उनके आवासों की चाबियां सौंपीं गईं।
सिकंद्राबाद। बेहजम ब्लॉक परिसर में बुधवार को ब्लॉक प्रमुख बीना राज ने 107 लाभार्थियों को चाबियों के साथ प्रमाणपत्र भी सौंपे। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी शिखर श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
बीडीओ ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की 81 ग्राम पंचायतों में कुल 1725 आवासों का निर्माण पूरा हो गया है। यह आवास लाभार्थियों को सौंपे जा रहे हैं। एडीओ समाज कल्याण अमर सिंह राना ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पति राम शंकर राज समेत बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
पलियाकलां। ब्लॉक सभागार में विधायक रोमी साहनी ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देने के साथ चाबियां सौंपी।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, बीडीओ डॉ विनय कुमार मिश्रा, रिंटू शर्मा, सुनील गुप्ता, अभिनव मिश्रा, डिंपल शर्मा मौजूद रहे।
बांकेगंज। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 80 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र और चाबियां दी गईं। कार्यक्रम में बीडीओ अमित सिंह ने पात्रों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री आवास योजना के 20 लाभार्थियों को भी चाबियां दी गईं। इस मौके पर बीडीओ अमित सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति राकेश अर्कवंशी और संसारपुर पंचायत के प्रधान पति आरपी पटवा ने विचार रखे। एडीओ इंद्रजीत, नवेद खां, राजेश गुप्ता, अन्नया सिंह,अनुज वर्मा, अमर प्रसाद, त्रिभुवन आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। कुंभी/गोला ब्लॉक सभागार पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवासों की चाबियां और प्रमाणपत्र का बांटे गए। इस मौके पर पर डीएम, सीडीओ, विधायक अरविंद गिरि, एसडीएम अखिलेश यादव, ब्लाक प्रमुख विमल वर्मा, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
मितौली। ब्लॉक सभागार में विधायक सौरभ सिंह सोनू ने लाभार्थियों को चाबियां दीं। इस मौके पर बीडीओ मितौली चंदन देव पांडे एव सहायक विकास अधिकारी मौजूद रहे।
पसगवां। ब्लॉक सभागार में गृह प्रवेश कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद रेखा अरुण वर्मा ने लाभार्थियों को चाबियां दीं। बीडीओ प्रदीप चौधरी मौजूद रहे। यहां सौ लोगों को ताला चाबियां दी गईं। कार्यक्रम में मोहम्मदी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा मौजूद रहे।
मोहम्मदी। ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवासों की चाबियां सौंपी गईं। इस मौके पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भी विचार रखे। संवाद