फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cleanliness of SSB DIG, reaching Devkali shrine with jawans

जवानों के साथ देवकली तीर्थ पहुंचे एसएसबी डीआईजी, की सफाई  

Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
लखीमपुरखीरी
लखीमपुरखीरी Updated Tue, 02 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness of SSB DIG, reaching Devkali shrine with jawans
सफाई - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
   
एसएसबी ने चलाया स्वच्छता कार्यक्रम      
दो दिवसीय अभियान के तहत हुई आश्रम की रंगाई
      
    
   
 स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत मंगलवार को डीआईजी के नेतृत्व में देवकली तीर्थ पहुंचे एसएसबी जवानों ने तीर्थ परिसर की साफ सफाई की, जिसमें बल के संदीक्षा क्लब की महिलाएं भी शामिल रहीं। जवानों ने चंद्रकला आश्रम की रंगाई भी की।   डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी के नेतृत्व में संदीक्षा क्लब की महिलाएं और जवान मंगलवार की सुबह करीब छह बजे देवकली मंदिर पहुंचे। इस दौरान जवानों ने चंद्रकला आश्रम की साफ सफाई और रंगाई की। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता पोस्टर भी चिपकाए। डीआईजी ने बताया कि बल हर माह दो दिन सफाई अभियान चलाती है इसमें एसएसबी कैंपस सहित धार्मिक स्थलों को शामिल किया जाता है, जिसके तहत मंगलवार को देवकली तीर्थ को चुना गया और सफाई की गई। इस दौरान बल की संदीक्षा क्लब की अध्यक्ष रुचि बलोदी, एसके शर्मा, राजेंद्र कुमार, एसके सांरगी, कमांडेंट मुकेश कुमार, डॉ. चंदन तालुकदार, डॉ. ज्योती देवी सहित कई जवान मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed