{"_id":"57d95ac44f1c1bb53dd48910","slug":"cleaning-staff-position-the-application-will-store-up-to-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी पद के आवेदन 16 तक जमा होंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी पद के आवेदन 16 तक जमा होंगे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
आवेदन फार्म
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिनके आवेदन फार्म निर्धारित अंतिम तिथि के बाद नगर पालिका पहुंचे थे और उन्हें वापस कर दिया गया था, उनके लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका वापस किए गए आवेदन फार्मों को दोबारा जमा करेगी। अभ्यर्थी अपना आवेदन 16 सितंबर तक नगर पालिका में जमा कर सकेंगे।
इस संबंध में पालिका ईओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने आवेदन फार्म अंतिम तिथि के दिन डाक से स्पीड पोस्ट से भेजे थे, जिससे यह आवेदन अंतिम तिथि के बीत जाने के बाद डाक से पालिका आए थे, जिन्हें पालिका ने वापस कर दिया था। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन सीधे पालिका कार्यालय में 16 सितंबर तक जमा कर सकेंगे, इसके लिए उन्हें वापस किए गए आवेदन फार्म का लिफाफा और डाक घर की रसीद साथ में लानी होगी। ईओ ने बताया कि इसके लिए लखीमपुर पालिका में चार काउंटर बनाए गए हैं, जिससे आवेदन कर्ताओं को अपना फार्म जमा करने में कोई दिक्कत न हो।