{"_id":"6a5b4c2fb885922d69046f59","slug":"class-8-student-complains-about-aunt-and-uncle-at-samadhan-diwas-in-lakhimpur-kheri-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डीएम के सामने बोला आठवीं का छात्र- पुलिस को बस कमीशन मिल जाए; हाजिर जवाबी से हैरान हुए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डीएम के सामने बोला आठवीं का छात्र- पुलिस को बस कमीशन मिल जाए; हाजिर जवाबी से हैरान हुए अफसर
Sun, 19 Jul 2026 12:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:20 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में आठवीं का छात्र अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा। उसने डीएम से अपने ताई और ताऊ के खिलाफ शिकायत की। छात्र के बेबाक बात और हाजिर जवाबी से अफसर हैरान रह गए।
विज्ञापन
छात्र ने डीएम से की शिकायत
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी की सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को अफसर शिकायतें सुन रहे थे। इस बीच आठवीं में पढ़ने वाला 13 साल का अमिताभ डीएम अंजनी कुमार के सामने पहुंचा और बेबाकी से अपनी बात रखी। पुलिस का जिक्र आया तो बोल पड़ा- इनको बस कमीशन मिल जाए...। इतना सुनते ही वहां मौजूद अफसर खिलखिला उठे। ईदगाह इलाके में अपनी मां के साथ रहने वाले अमिताभ की शिकायत घर के एक हिस्से पर ताला लगाने को लेकर थी। उसने डीएम को बताया कि घर का आधा हिस्सा किराये पर उठाकर उसकी पढ़ाई और घर का खर्च चलता था, लेकिन ताई ने उस हिस्से पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
मां के कंधों पर ही घर चलाने से लेकर उसकी पढ़ाई तक की जिम्मेदारी है। अपनी परेशानी बताते-बताते अमिताभ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उसकी बातें सुनकर वहां मौजूद अधिकारी कभी मुस्कुराते तो कभी गंभीरता से उसकी बात सुनते रहे। पुलिस को लेकर टिप्पणी पर डीएम ने अमिताभ को समझाया कि ज्यादा और ऐसा कुछ नहीं बोलना चाहिए, जिससे किसी को बुरा लगे। इसके बाद उसकी समस्या सुनीं और तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे 13 साल के बच्चे की हिम्मत, बेबाकी और आत्मविश्वास दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। अमिताभ की शिकायत की हकीकत जानने के लिए डीएम के निर्देश पर शहर कोतवाल राजेश कुमार उसके घर पहुंचे। पुलिस ने उसकी मां से बात की तो मामले का एक दूसरा पहलू सामने आया।
विज्ञापन
Trending Videos
मां बोली- पढ़ाई में रुचि नहीं लेता बेटा
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अमिताभ की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और घूमता रहता है। वह घर से टीसी कटवाने की बात कहकर निकला था। तहसील कैसे पहुंच गया, इसकी उन्हें जानकारी नहीं थी।
इसके बाद पारिवारिक स्थिति की पड़ताल हुई तो सामने आया कि अमिताभ के पिता हरीश गुप्ता ने दो शादियां कीं। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र है। अपनी मां का निधन होने के बाद वह लखनऊ में अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। जिस कमरे पर ताला लगा होने को लेकर अमिताभ डीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचा था, वह कमरा उसी पुत्र के हिस्से का बताया गया।
अमिताभ दूसरी पत्नी का पुत्र है। यह भी बताया गया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। एक ओर घर और पढ़ाई की चिंता लेकर डीएम तक पहुंचे 13 साल के अमिताभ की शिकायत थी तो दूसरी ओर पड़ताल में पारिवारिक विवाद का अलग पहलू सामने आया।

करवा देंगे नहीं, करवा दीजिएगा...
कोतवाल राजेश ने कहा कि चलो तुम्हारा काम करवा देंगे, इस पर तपाक से बच्चा बोला कि करवा देंगे नहीं, करवा दीजिएगा। इस बात पर सभी अधिकारी हंस पड़े। बच्चे ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए डीएम से पूछा कि क्या आप तीन हजार में घर का खर्चा चला पाएंगे। मेरी मां तीन हजार में घर संभालती हैं।