फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

एक मनीआर्डर को 18 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगे 10 माह

Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बांकेगंज। मैलानी से 18 किलोमीटर की दूरी तय करने में डाक विभाग के एक मनीआर्डर को दस माह लग गए। अचानक आए मनीआर्डर से प्राप्तकर्ता चौंक उठा। जब उसने मनीऑर्डर की स्लिप देखी तो उसे माजरा समझ में आया।
विज्ञापन

मैलानी कस्बा निवासी सुरेश अग्रवाल की बहन बांकेगंज में गोविंद अग्रवाल को ब्याही है। पिछले साल रक्षा बंधन के अगले दिन भाई सुरेश ने अपनी बहन को उपहार स्वरूप 501 रुपये बांकेगंज निवासी अपने बहनोई गोविंद अग्रवाल के नाम से भेजा था। यह मनीआर्डर ठीक 10 माह बाद बृहस्पतिवार को गोविंद अग्रवाल के पास पहुंचा। डाकिए ने जब उन्हें मनीआर्डर के बारे में बताया तो वह सोच में पड़ गए। मनीऑर्डर रिसीव करने के बाद जब उन्होंने स्लिप देखी तब उन्हें पूरा माजरा समझ में आया और वह यह जानकर हैरत में पड़ गए कि 18 किलोमीटर की दूरी तय करने में डाक विभाग ने पूरे 10 माह लगा दिए। इस बाबत बांकेगंज डाकघर के पोस्ट मास्टर राम प्रसाद मित्रा ने बताया कि मैलानी से भेजा गया मनीआर्डर सिस्टम में अपलोड नहीं हो पाया था। इसके चलते मनीआर्डर आने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि यही नहीं बृहस्पतिवार को डाकघर में 37 मनीआर्डर आए हैं। इसमें कुछ एक साल तो कुछ दो साल पुराने हैं। मनीआर्डर मिलने के बाद उनका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed