{"_id":"6154b9f78ebc3e08fe5d7152","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly461305948","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल यात्रियों के लिए नेपाल सीमा खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल यात्रियों के लिए नेपाल सीमा खुली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। कभी भारत और नेपाल के संबंध कभी इतने प्रगाढ़ थे कि सीमा पर दोनों से आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं थी। मगर कोरोना काल और नेपाल प्रशासन की मनमानी के चलते पिछले डेढ़ साल से सीमा पर आवाजाही बंद थी। सीमा खोलने संबंधी गृह मंत्रालय ने आदेश तो जारी किए हैं, लेकिन भारतीयों के लिए यह नाकाफी हैं। सीमा खुलने पर बुधवार को भारतीयों को वही राहत मिली है, जो नेपाली कोविड प्रोटोकॉल के तहत दी गई है।
कोविड-19 को लेकर बंद चल रही नेपाल सीमा खोलने के निर्देश मिलने के बाद बार्डर पर तैनात अफसरों के पास इस आदेश की प्रति नहीं पहुंची थी। बुधवार से नेपाल पैदल जाने वाले भारतीयों के लिए बार्डर खोल दिया गया है। हालांकि वाहनों की आवाजाही अभी बंद है। भारतीय कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए केवल पैदल नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं।
बुधवार को नेपाल सीमा खुलने पर वाहनों पर लोग पहुंचे थे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने लौटा दिया। नेपाल जाने वाले भारतीय मालवाहक वाहनों को पूर्व की तरह नेपाल जाने की छूट है। नेपाल के कैलाली डीएम खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने बताया कि फिलहाल निजी वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर पाबंदी है। पैदल यात्रियों और पर्यटकों के लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए वैध मार्गों से नेपाल आने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने नेपाल के डीएम व एसपी से जताया आभार
पलियाकलां। नेपाल सीमा में भारतीयों के लिए पैदल आवागमन शुरू होने के बाद भाजपा नेता और समाजसेवी रवि गुप्ता ने कैलाली डीएम वह एसपी से मुलाकात की और भारतीयों की तरफ से आभार जताया। रवि गुप्ता ने बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में नेपाल सीमा खोलने के निर्देश मिले थे। इसके बाद बुधवार से पैदल आवागमन शुरू हो गया है। इसको लेकर उन्हें नेपाल के डीएम व एसपी ने आमंत्रित किया था। तभी उन्होंने सीमा पर जाकर दोनों अधिकारियों से मिलकर धन्यवाद दिया है।