फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

किसानों ने डीसीओ दफ्तर घेरा, शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू की अगुवाई में किसानों ने मंगलवार को गन्ना मूल्य भुगतान के लिए जिला गन्ना अधिकारी दफ्तर का घेराव किया। किसानों ने गोला मिल द्वारा भुगतान में देरी किए जाने का मुद्दा उठाते हुए दिसंबर 2020 का भुगतान एक सप्ताह के अंदर दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की गोला मिल ने अभी छह दिसंबर 2020 तक खरीदे गए गन्ना मूल्य का भुगतान किया है, जिससे किसानों को जबरदस्त आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। पहले हाईकोर्ट की मदद से भुगतान हो जाता है, लेकिन अब कोर्ट से भी राहत नहीं मिल पा रही है। लिहाजा किसानों ने डीसीओ के दफ्तर का घेराव कर शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए मिल प्रबंधन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद किसानों ने अपनी मांग संबंधी ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल को सौंपा, जिसमें उन्होंने गोला मिल से दिसंबर 2020 तक का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कराने की मांग की है। इसके अलावा गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर मिल ने 35 करोड़ की धनराशि किसानों के खातों में भेजी
सहकारी क्षेत्र की संपूर्णानगर मिल ने मंगलवार को बकाया गन्ना मूल्य के सापेक्ष 35 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में भेजा है। अब चीनी मिल पर 47 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया रह गया है। जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश पटेल ने बताया कि संपूर्णानगर मिल शेष भुगतान भी नया पेराई सत्र प्रारंभ होने से पहले कर देगी। वहीं बेलरायां मिल ने सोमवार को 10 करोड़ रुपये भुगतान किसानों के खातों में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed