फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

अस्पताल के सामने गड्ढा, फंसी एंबुलेंस

Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
खोदी गई पाइप लाइन के गड्ढे में फंसी एंबुलेंस निकालते लोग। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। महिला अस्पताल के सामने शनिवार की सुबह नगर पालिका की पाइप लाइन में लीकेज हो गई। जानकारी मिलने पर पालिका ने उसे दुरुस्त करवाने के लिए गेट के ही सामने गड्ढा खोदवाना शुरू कर दिया। खोदाई के दौरान निकली मिट्टी और लीकेज के कारण के कारण गेट के ही सामने दलदल हो गया। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत प्रसव के र्लिए आइं गर्भवती महिलाओं को हुई। एक बार तो एंबुलेंस ही पलटते-पलटते बची।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे महिला अस्पताल गेट के सामने लीकेज होने से पानी बहने लगा। अस्पताल में पानी भरता देखकर लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका को दी। इस पर पालिका प्रशासन ने लीकेज ठीक करने के लिए गेट के सामने खोदाई करनी शुरू कर दी। खोदाई से गेट के सामने दलदल हो गया। इससे अस्पताल आने जाने वालों की मुसीबत बढ़ गई। सबसे ज्यादा दिक्कत गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ी। दलदल और रपटन होने के कारण एंबुलेंस चालकों ने महिलाओं को गेट पर ही उतारना मुनासिब समझा। ऐसे में कई बार महिलाएं और उनको लेकर आए लोग रपटकर गिरते बचे। उधर, मजबूरी वश अस्पताल में जा रही एंबुलसें गड्ढे में फंसकर पलटते बची। यह तो गनीमत रही कि वहां काम रहे मजदूरों ने एंबुलेंस को रोक लिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहीं प्रमुख रोड पर गड्ढे की खुदाई के कारण दिन भर जाम लगती रही। ऐसे में जो भी जाम में फंसता वही नगर पालिका को कोसता नजर आता।
विज्ञापन

.....
शाम तक लीकेज दुरुस्त हो गई थी। गड्ढा भी भरवा दिया गया। अस्पताल आने जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जल्द की पाटे गए गड्ढे को पक्का करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जितेंद्र कुमार, जेई, जलकल नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed