फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

राज्यमंत्री को थारू छात्रावास के निरीक्षण में मिलीं खामियां

Sat, 04 Sep 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
पलिया के थारू छात्रावास में दीवार का किनारा तोड़वाकर सामग्री निकलवाते राज्यमंत्री। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां। उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने शुक्रवार को दुधवा रोड पर थारू छात्रावास का निरीक्षण कर दीवारों के निर्माण में खामियां मिलने पर जेई से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के बाद समाज कल्याण राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश का काफिला दुधवा रोड पर बन रहे थारू छात्रावास पहुंचा, जहां उन्होंने बारी-बारी सभी कमरों में जाकर स्थिति देखी और दीवार के पास पड़ी कुछ सामग्री को उठाकर परखा, गुणवत्ताविहीन निर्माण पर उन्होंने जेई से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

जेई राकेश वर्मा से नाराजगी जाहिर करने के बाद अधीनस्थों से निर्माण सामग्री का सैंपल एकत्र करने को कहा। राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगी होने पर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थारू छात्रावास का निर्माण 3.40 करोड़ की लागत से हो रहा है, जिसमें पहली किस्त 1.70 करोड़ जारी हो चुकी है। राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश ने मकनपुर डामर रोड से थारू छात्रावास तक जाने के लिए रोड न होने पर भी नाराजगी जाहिर की। रोड पर कीचड़ होने से उन्होंने जेई को इसी बजट से रोड का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए।
-
दुधवा रोड के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखने के निर्देश
राज्यमंत्री ने दुधवा रोड पर बन रहे थारू छात्रावास के आगे की भूमि पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत आने के कारण परियोजना अधिकारी यूके सिंह को पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखकर छात्रावास के लिए कुछ जमीन मांगने के निर्देश दिए। ताकि दुधवा रोड से सीधे छात्रावास पहुंचा जा सके।

-
जब राज्यमंत्री कीचड़ में फंस
निरीक्षण के बाद वापसी के दौरान डामर रोड तक आने वाले रास्ते पर भयंकर कीचड़ था। अचानक अनियंत्रित होकर राज्यमंत्री का एक पैर कीचड़ में चला गया। पानी मंगवाकर राज्यमंत्री के पैर धुलवाए गए तब वह अपनी गाड़ी की ओर रुख कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed