फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

रोजगार सेवकों ने विकास भवन को घेरा, मुख्यद्वार पर तालाबंदी

Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
विकास भवन का घेराव कर नारेबाजी करते ग्रामीण रोजगार सेवक संघ के लोग - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। ग्राम रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने शुक्रवार को विकास भवन का घेराव किया और मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला बंद कर रोष जताया। मितौली की ग्राम पंचायत रसूलपुर के ग्राम रोजगार सेवक मनोज हत्याकांड में शामिल कुछ अन्य आरोपियों को बचाने के विरोध में रोजगार सेवकों ने मितौली पुलिस और एसपी के खिलाफ भी नारेबाजी की। इसके बाद मौके पर आए डीडीओ व उपायुक्त मनरेगा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मितौली में ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार की चुनावी रंजिश के चलते हत्या किए जाने के बाद से ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर की अगुवाई में रोजगार सेवक लगातार आंदोलन की राह पकड़े है। इसी क्रम में संघ ने कर्मचारी भविष्य निधि का बीमा धनराशि के भुगतान की मांग भी उठाई तो उपायुक्त द्वारा ईपीएफ खाते में कटौती की धनराशि जमा न किए जाने के विरोध में हड़ताल पर जाने का एलान भी किया।
विज्ञापन

संघ ने शनिवार को जिले के दौरे पर आ रहे अपर आयुक्त मनरेगा योगेश कुमार का घेराव करने की घोषणा भी की।
विकास भवन में प्रदर्शन करने के बाद रोजगार सेवक संघ ने डीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें मनोज के आश्रितों को 50 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। गांवों में रंजिश की आशंका के चलते ग्राम रोजगार सेवकों के ब्लॉक स्तर पर तबादले किए जाने की मांग की। इसके अलावा मनोज हत्याकांड के आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई करने, आरोपी सफाईकर्मी अमरजीत को बर्खास्त करने, ईपीएफ कटौती की धनराशि को यूएन नंबर में जमा कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed