फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

खेत में उतरा वायुसेना का हेलीकॉप्टर

Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ममरी (लखीमपुर खीरी) के गांव भूलवश उतरा हेलीकाप्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद इलाके के ग्राम नयागांव बिहारीपुर में वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर उतरा तो उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। बताया गया कि पायलट ट्रेनिंग पर थे। मोहम्मदी के बजाय वह भूलवश खेत में उतर गए। हालांकि कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर फिर उड़ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार पूर्वाह्न थाना क्षेत्र के गांव नयागांव बिहारीपुर, झाऊपुर और आसपास के ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों की धड़कने उस वक्त बढ़ गईं जब वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर नया गांव के समीप खेतों में उतरा। हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हेलीकॉप्टर में तीन सैनिक सवार थे।
विज्ञापन

प्रधान पति आलोक जायसवाल और थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। पूछताछ करने पर हेलीकॉप्टर पर सवार युवकों ने बताया कि वह एयर फोर्स के सैनिक हैं जो हेलीकॉप्टर उड़ाने की ट्रेनिंग पर निकले हैं। बताया कि उन्हें मोहम्मदी में उतरना था लेकिन भूलवश वह इस स्थान पर उतर गए इतना बताकर तीनों सैनिक पुन: हेलीकॉप्टर में सवार होकर मोहम्मदी की ओर चले गए। तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक इस संबंध में पहले ही मोहम्मदी प्रशासन को जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि एयरफोर्स प्रयागराज के विंग कमांडर ने जनपद लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी-गोला के मध्य गैर नामित क्षेत्र रेहरिया के आसपास हेलीकॉप्टर लैंड कर ट्रेनिंग एक्सरसाइज की है। उन्होंने बताया कि एयरफोर्स प्रयागराज के विंग कमांडर द्वारा जनपद खीरी के गैर नामित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग व ट्रेनिंग एक्सरसाइज के दौरान प्रशासन और पुलिस द्वारा पर्याप्त सुरक्षा एवं सतर्कता बरती गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व जिले के गैर नामित क्षेत्र में हेलीकॉप्टर लैंडिंग व ट्रेनिंग एक्सरसाइज की अनुमति ली गई थी, जिसके क्रम में बृहस्पतिवार को यह ट्रेनिंग एक्सरसाइज एवं लैंडिंग की कार्रवाई की गई है।

यहां बता दें कि साहबगंज ग्रंट बालिका विद्यालय के उत्तर साइड में रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह और मोहम्मदी थाना के पुलिस बल के साथ खाली जगह में बैरिकेडिंग कराकर बताया कि यहां पर ऊपर उड़ रहे यह हेलीकॉप्टर उतरेंगे। एक हेलीकॉप्टर उतरा जरूर लेकिन वह भी जंगल के बीचोबीच एक खेत में। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed