{"_id":"6127d9688ebc3e7f4c6b41a5","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4575852101","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला को धार्मिक पर्यटन नगरी बनाने के लिए लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला को धार्मिक पर्यटन नगरी बनाने के लिए लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्रीय सांसद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री को पत्र लिखकर गोला को धार्मिक पर्यटन नगरी बनाने के लिए कहा है।
नगर की संस्था छोटी काशी विकास संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को गोकर्ण कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन नगरी घोषित करने के लिए ज्ञापन दिया था। ज्ञापन के साथ में प्रस्तावित गोकर्ण कॉरिडोर का मानचित्र भी दिया गया था।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने ज्ञापन का संज्ञान लेकर 22 अगस्त को ही उत्तर प्रदेश के संस्कृति पर्यटन एवं धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी को पत्र भेज दिया है। समिति के पत्र के साथ भेजे गए पत्र में गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने लिखा है कि उनके संसदीय क्षेत्र में छोटी काशी विकास संघर्ष समिति गोला गोकर्णनाथ की संस्था के लोगों ने सरस्वती तट पर स्थित गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी को कॉरिडोर बनाकर पवित्र पर्यटन नगरी घोषित करने के लिए अनुरोध पत्र दिया है। पत्र पर विचार करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दें।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष लोकेश कुमार गुप्त और महामंत्री महेश कुमार पटवारी ने बताया कि संस्था का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश के पर्यटन मंत्री से भेंट करेगा। संवाद