फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

व्यक्तिगत शादी अनुदान की प्रगति ठीक न मिलने पर सीडीओ नाराज

Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर ब्लॉक में निरीक्षण करते जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शनिवार को लखीमपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कोविड हेल्प डेस्क पर कर्मचारी को रजिस्टर बनाकर आगंतुकों का नाम-पता दर्ज करने के निर्देश दिए। व्यक्तिगत शादी अनुदान की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर 31 अगस्त 2021 तक पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने ब्लॉक में निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की जानकारी ली, तो बीडीओ ने बताया कि 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य 1323 के सापेक्ष 1297 लाभार्थियों का जीओ टैग हो चुका है। 1238 आवासों की स्वीकृति दी गई है। 1095 आवासों की प्रथम किस्त, 538 आवासों की द्वितीय किस्त और चार आवासों की तृतीय किस्त निर्गत की जा चुकी है। सीडीओ ने शेष आवासों का लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। खासकर 2020-21 के आवासों को 31 अगस्त तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता एवं रेंडम आधार पर 10 प्रतिशत का क्रास सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कर्मचारियों के अभिलेखों, जीपीएफ को देखा। पंचायत भवनों को 15 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, बीडीओ पीयूष कुमार सिंह, जेई प्रदीप वर्मा, एडीओ आईएसबी सर्वेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed