{"_id":"60f723bd8ebc3e6d44700a84","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4537858140","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित दर की दुकानों पर आज से होगा मुफ्त अनाज वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित दर की दुकानों पर आज से होगा मुफ्त अनाज वितरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। डीएसओ वीपी सिंह ने बताया कि पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से संबद्ध यूनिटों पर 21 जुलाई से 31 जुलाई 2021 के मध्य तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट के हिसाब से नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि द्वितीय चक्र (पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना) माह जुलाई की 21 तारीख से शुरू होकर 31 तारीख तक चलेगा। कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के तहत अनाज प्राप्त करने की सुविधा अनुमन्य रहेगी। अंतिम दिन 31 जुलाई को आधार प्रमाणीकरण से अनाज प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन से वितरण कराया जाएगा।
कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर 21 जुलाई से 23 जुलाई तक प्रथम पाली (सुबह छह से अपराह्न दो बजे तक) अंत्योदय कार्डधारक व द्वितीय पाली (दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक) पात्र गृहस्थी कार्डधारक, 24 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रथम पाली (सुबह छह से दोपहर दो तक) पात्र गृहस्थी कार्डधारक (कार्ड अंतिम संख्या सम) व द्वितीय पाली (दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक) पात्र गृहस्थी कार्डधारक (कार्ड अंतिम संख्या विषम) को वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्डधारक जो नियत रोस्टर पर अनाज प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वह 31 जुलाई को अपने कार्ड पर अनुमन्य अनाज प्राप्त करेंगे।