{"_id":"60ce3dc68ebc3e330a1c4ab5","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4503849127","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 1.75 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 लाभार्थियों के खातों में भेजे गए 1.75 करोड़
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानों का हुआ सम्मान। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत जिले के 38 लाभार्थियों के खाते में कुल 1.75 करोड़ की धनराशि भेजी गई है, जिसके स्वीकृत पत्र शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बांटे गए।
एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इन सभी लाभार्थियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से योजना के तहत अनुमन्य धनराशि पांच-पांच लाख रुपये अंतरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी कृषक की दुर्घटना में असामयिक मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को इस योजना से कुल पांच लाख की धनराशि दिए जाने का प्रावधान है। यदि उनके आश्रितों को अन्य योजना का लाभ दिया गया है, तो इस अनुमन्य धनराशि में से प्राप्त धनराशि को घटाते हुए शेष धनराशि किसान के आश्रितों को दी जाएगी। इस मौके पर सांसद अजय मिश्र टेनी, एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, सदर विधायक योगेश वर्मा ने लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र बांटे।
-
45 प्लस आयु वर्ग का सौ फीसदी टीकाकरण कराने वाले 10 गांव के प्रधान सम्मानित
लखीमपुर खीरी। ग्राम निगरानी समितियों की देखरेख में गांव के 45 वर्ष एवं उससे ऊपर आयु वर्ग के सभी व्यक्तियों का सौ फीसदी टीकाकरण 10 ग्राम पंचायतों ने कराया हैै, जिनके प्रधानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दिशा की बैठक प्रारंभ होने से पहले सांसद अजय मिश्र टेनी, एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, विधायक (सदर) योगेश वर्मा ने ब्लॉक पलिया के ग्राम पंचायत रानीनगर की प्रधान बदामी देवी, ब्लॉक बिजुआ के ग्राम नौसरजोगी के प्रधान शिवकुमार, ब्लॉक निघासन के ग्राम खैराहनी के प्रधान संतोष कुमार, ग्राम बोधियाकला के प्रधान मकसूद अली, ब्लॉक मोहम्मदी के ग्राम केहुआ की प्रधान अपना देवी, ग्राम सिसौरा निकूमपुर के प्रधान सरोज कुमार, ग्राम जैती के प्रधान नरेंद्र कुमार, मियांपुर के प्रधान निकुम कुमार डाली, ब्लॉक कुंभी के ग्राम जमैयतपुर के प्रधान महेंद्र कुमार, ग्राम घुमराडीह की प्रधान सुचि सिंह को प्रमाण पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट सभागार में कृषक दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को चेक देते एमएलसी अवनीश सिंह। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR