फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

दार्चूला में महाकाली नदी पर बनी झील फटने की आशंका, अलर्ट

Sat, 06 Feb 2021 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। नेपाल के दार्चूला में स्थित महाकाली नदी पर बनी झील के किसी भी समय फटने की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिससे शारदा नदी में बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

एडीएम अरुण कुमार सिंह ने शारदा नदी के किनारे बसी आबादी और नदी में कार्य कर रहे लोगों को अलर्ट करते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ को बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

पलिया/धनगढ़ी (नेपाल) से मिली जानकारी के अनुसार एक फरवरी को पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था। इस दौरान पहाड़ का बढ़ा हिस्सा महाकाली नदी में गिर गया, जिससे नदी के पानी का बहाव रुक गया है और वहां इकट्ठा हुए पानी ने झील का रूप ले लिया। ऐसे में इसके फटने की आशंका के चलते नेपाल के कंचनपुर जिला प्रशासन की ओर से दो फरवरी को महाकाली नदी और आसपास क्षेत्र के लिए हाईअलर्ट जारी कर बाढ़ आने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल की महाकाली नदी के साथ ही भारत की शारदा नदी का भी जलस्तर बढ़ेगा, जिससे बाढ़ आने की आशंका है। नेपाल प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट के बाद सीमा से लगी 49वीं व 39वीं वाहिनी एसएसबी की सभी बीओपी को कंट्रोल व एंटी क्राइम एनसीओ के माध्यम से जानकारी दी गई है। बाढ़ से बचाव के उपाय एवं आरआरटी टीम को तैयार रहने के भी निर्देश दिए गए हैं।

-
बिन बरसात बाढ़ की आशंका से सकते में ग्रामीण
पलिया। हर साल बरसात के मौसम में बाढ़ की विभाषिका झेलने वाले और शारदा नदी के किनारे आबाद कई दर्जन गांवों के ग्रामीण बिन बरसात के बाढ़ आने के अलर्ट से सकते में हैं। हर साल शारदा नदी की आने वाली बाढ़ उनको बेघर कर देती है और वह इस दंश को पीछे छोड़कर दोबारा से जिंदगी गुजारने के लिए तैयार होते हैं। लेकिन एक बार फिर बाढ़ आने की आशंका से वे परेशान हैं। शारदा नदी से सटे कई ऐसे गांव हैं जो बरसात के मौसम में आने वाली बाढ़ से टापू बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed