{"_id":"5ffa0bda8ebc3e319451c776","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4331769155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर की घटना से लिया सबक, जहरीली शराब को लेकर अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर की घटना से लिया सबक, जहरीली शराब को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन
Civic Amenities
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत की घटना से सबक लेते हुए शासन ने सभी जनपदों में अलर्ट जारी किया है और शराब की दुकानों, ढाबों, बंद पड़ी फैक्ट्रियों के अलावा अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारने के आदेश दिए हैं।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रत्येक ग्राम में आबकारी, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीमें शराब की दुकानों की जांच करेंगी। यदि किसी ग्राम में या किसी सरकारी शराब की दुकान में अवैध शराब की बिक्री, अवैध बॉटलिंग पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि विशेष प्रवर्तन अभियान 14 जनवरी तक चलाया जाएगा।
डीएम ने तहसील स्तर पर तहसील सदर, मोहम्मदी, निघासन, पलिया, गोला, मितौली एवं धौरहरा में कुल सात टीमों का गठन किया है। इन टीमों में संबंधित तहसील के एसडीएम, सीओ एवं संबंधित आबकारी निरीक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गठित टीमें ढाबों, किराना, फल एवं दूध वाहनों से भी अवैध रूप से शराब ले जाने की शिकायत प्राप्त होने पर सघनता से जांच करेंगी। राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर स्थित ढाबों पर अल्कोहल ला-ले जा रहे टैंकर चालकों द्वारा अल्कोहल चोरी-छिपे बेचे जाने पर भी यह टीमें निगाह रखेंगी। अवैध मदिरा के संदिग्ध स्थानों की सूची के मुताबिक छापे मारेंगी। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार करके यह सुनिश्चित करेंगी कि वहां से अवैध मदिरा की बिक्री तो नहीं की जा रही। दुकान पर संचित स्टाक के बारकोड व क्यूआर कोड की भी सतर्कतापूर्वक जांच की जाएगी। थोक दुकानों एफएल 16, 17, एफएल 39, 40, 41 का भी सघन निरीक्षण और नमूना लेकर जांच कराई जाएगी। इसके अलावा पेंट, थिनर व वार्निश की दुकानों से नमूना लेकर जांच कराई जाएगी कि कहीं इसमें मिथाइल अल्कोहल की मात्रा तो नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्रियों को चिह्नित कर उन पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि गठित टीम यह भी सुनिश्चित करेंगी कि आबकारी दुकान के संचालन की अवधि के अलावा अन्य समय में दुकान के पास किसी अन्य जगह से लाकर शराब की बिक्री तो नहीं की जा रही।
विज्ञापन
आबकारी महकमे ने छापा मारा, तीन पर रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन गिरीश कुमार ने थाना सिंगाही की टीम के साथ ग्राम सिंगहा कलां थाना सिंगाही में छापा मारा। यहां 60 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दो अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया गया और एक व्यक्ति का चालान भेजा गया। इसके साथ ही आबकारी दुकानों व संदिग्ध ढाबों का औचक निरीक्षण किया गया। संवाद