फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने मंसूरी और जेटीसी की राइस मिल का किया निरीक्षण

Thu, 24 Dec 2020 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। सरकारी धान खरीद का हाल जानने के लिए खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिले का दौरा किया। उन्होंने शहर की दो राइस मिलों का औचक निरीक्षण करके क्रय केंद्रों से आए धान और चावल के स्टाक का सत्यापन किया। इसके बाद उन्होंने तीन धान क्रय केंद्रों की जांच की। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर धान बेचने वाले 25 प्रतिशत किसानों से बातचीत कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। राज्यमंत्री के औचक निरीक्षण से राइस मिल मालिकों और क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह पहले धान की खरीद की समीक्षा करने वाले थे, लेकिन दोपहर में पहुंचते ही उन्होंने अपना प्लान बदल दिया। उन्होंने अधिकारियों से राइस मिल चलने को कहा, जिसके बाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मंसूरी राइस मिल पर पहुंचे। वहां उन्होंने क्रय केंद्रों से आए धान का स्टाक चेक किया और फिर धान कुटाई कर तैयार किए गए चावल के स्टाक का सत्यापन किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों ने धान और चावल के स्टाक की गिनती की। इसके बाद पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित जेटीसी की राइस मिल का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने क्रय केंद्रों से आए धान के स्टाक का मिलान कराया। इसके बाद राज्यमंत्री ने सैदापुर, खानीपुर समेत पीसीयू के तीन क्रय केंद्रों की जांच की, जिस दौरान उन्होंने 25 प्रतिशत किसानों के मोबाइल पर फोन कर उनसे धान खरीद में आई समस्याओं के बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों राइस मिलों के धान और चावल के स्टाक का विधिवत मिलान कर तीन दिन में रिपोर्ट जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय से मांगी है। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी वीपी सिंह, एएमओ प्रमोद गुप्ता समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने मंगलवार को जिले का दौरा करके दो राइस मिलों का निरीक्षण करके स्टाक का सत्यापन किया है। इसके अलावा पीसीयू के तीन क्रय केंद्रों का निरीक्षण करके धान खरीद का जायजा लिया। इसके बाद वह वापस चले गए। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालमणि पांडेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed